मोदी दुनिया के इकलौते नेता, जिन्हें व्हाइट हाउस ट्विटर पर फॉलो करता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के इकलौते ऐसे वैश्विक नेता हैं, जिन्हें व्हाइट हाउस ट्विटर पर फॉलो करता है। व्हाइट हाउस को 2 करोड़ 15 लाख यूजर्स फॉलो करते हैं। फिलहालव्हाइट हाउस19 लोगों को फॉलो कर रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के नाम भी शामिल है।इन 19 लोगों में 16 अकेले अमेरिकन हैं। व्यक्तिगत रूप से इस सूची जगह बनाने वाले वह इकलौते गैर अमेरिकी नेता है।अभी तक व्हाइट हाउस भारत से केवल पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) और राष्ट्रपति का आधिकारिक ट्विटर हैंडल को फॉलो करता था। इसमें अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल भी शामिल किया गया है। मोदी का ट्विटर हैंडल अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस के बाद दूसरे नंबर है। इसके बाद इंडियन पीएमओ और प्रेसिडेंट का ऑफिशियल अकाउंट है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/pm-modi-is-the-only-leader-in-the-world-whom-the-white-house-follows-on-twitter-127148975.html

0 comments