नोएडा में एक हजार 757 लोग विदेश से आए, लेकिन 131 लापता; आगरा में कोरोना की दवा बेचने वाला फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 308 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, इनमें 164 लोग तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। उधर, खबर आ रही है कि अब तक 37 जिलों में 3151 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण पाए गए हैं। इन्हें क्वारैंटाइन किया गया गया है। वहीं नोएडा में विदेश से आए 131 लोग अभी भी लापता हैं जिनको खोजने में जिला प्रशासन जुटा है।
इस बीच मेरठ से अच्छी खबर आई। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण का कोई नया मामले सामने नहीं आया हैं। आगरा में सोमवार देर रात को कोरोनावायरस की दवा बेचने वाले एक फर्जी चिकित्सक को पुलिस ने पकड़कर केस दर्ज किया। यह लोगों के इलाज का दावा कर रहा था। पुलिस ने शिकायत के बाद यह कार्रवाई की।
37 जिलों तक पहुंचा महामारी का वायरस
उत्तरप्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोनावायरस के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 37 जिलों में संक्रमितों की संख्या 308 हो गई है। इनमें 164 संक्रमित तब्लीगी जमाती हैं। सोमवार को 26 नए जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई
सबसे ज्यादा संक्रमित नोएडा में 58 है। इसके अलावा आगरा में 52, लखनऊ में 22, गाजियाबाद में 23, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 8, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 1, वाराणसी में 7, शामली में 14, जौनपुर में 3, बागपत में 2, मेरठ में 33, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 3, बस्ती में 5, हापुड़ में 3, गाजीपुर में 5, आज़मगढ़ में 3, फिरोजाबाद में 4, हरदोई में 1, प्रतापगढ़ में 3, सहारनपुर में 13 व शाहजहांपुर में 1, बांदा में 2, महराजगंज में 6, हाथरस में 4, मिर्जापुर में 2, रायबरेली में 2, औरैया में 1, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 1, बिजनौर में 1, सीतापुर में 8, प्रयागराज में 1, मथुरा में 2 व बदायूं में 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। इसके अलावा आगरा और नोएडा के 8-8, गाजियाबाद के 3, लखनऊ व कानपुर से 1-1 यानी कुल 21 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। कोरोना से अब तक प्रदेश में कुल तीन मौतें हुईं, 1 बस्ती (बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में), 1 मेरठ (मेरठ के मेडिकल कॉलेज में ही) व एक वाराणसी में हुई है।
नोएडा:विदेश से आए 131 लोग को खोजने में जुटा प्रशासन
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है किविदेशों से नोएडा आए131 लोग अभी तक लापता हैं, जिनका अब तक पता नहीं चल पाया है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जिला नोएडा में विदेश से अभी तक 1757 लोग लौटे हैं। इनमें से 1626 लोगों को तो स्वास्थ्यविभाग ने ट्रैक कर लिया है, लेकिन 131 अब भी लापता हैं।
आगरा:कोरोना की दवा देने वाला फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया
कोरोना की दहशत के बीच शहर में फर्जी डॉक्टरों का गोरखधंधा भी तेजी से चल रहा है। आगरा के सूर्यलोक कालोनी इलाके में फर्जी दावा बेचने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई।यहां क्लीनिक को सील कर दिया गया।फर्जी डॉक्टर का नाम मनीष अग्रवाल बताया रहा है।
मेरठ:पिछले 2 दिनों से संक्रमण का नया मामला नहीं
- मेरठ में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीज लगाातर सामने आ रहे थे, लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान यहां नया मामला सामने नहीं आया है। मेरठ के सीएमओ राजकुमार ने बताया कि दूसरे दिन भी राहत रही। सोमवार को 71 सैंपलों की जांच की गई। जांच में सभी निगेटिव आए। रविवार को भी जांच की गई सभी रिपोर्ट निगिटिव आई थीं। मेरठ में अभी तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 32 है।
- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित प्रदेश के कई जिलों में सांझी रसोई की सोमवार को शुरुआत की। यह जानकारीकांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार (लल्लू) ने दी। उन्होंने बताया किइसे प्रदेश के कई जिलों वाराणसी, फतेहपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा ग्रेटर, नोएडा और बुलंदशहर में भी शुरू किया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/lucknow/news/infection-of-corona-spread-over-37-districts-a-new-case-has-not-come-to-light-in-meerut-for-2-days-administration-in-noida-searching-for-131-people-from-abroad-127124473.html

0 comments