अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी का असर भारतीय बाजारों पर भी दिखा, सेंसेक्स 1224 ऊपर और निफ्टी 362 अंक ऊपर खुला

By anand raikwar - April 06, 2020

तीन दिन की छुट्टी के बाद आज सप्ताह के पहले दिनभारतीय बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 1224 अंक और निफ्टी 362 पॉइंट ऊपर खुले। अभी सेंसेक्स 1310.96 अंक ऊपर 28,901.91 पर और निफ्टी 180.20 पॉइंट ऊपर 8,434.00 पर कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार, 3 अप्रैल को बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 591.07 अंक या 2.09% नीचे 27,674.24 पर और निफ्टी 170.00 पॉइंट या 2.06% नीचे 8,083.80 का करोबार खत्म किया था।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
सोमवार, 6 अप्रैल को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 7.73 फीसदी की बढ़त के साथ 1,627.46 अंक ऊपर 22,680.00 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 7.33 फीसदी बढ़त के साथ 540.15 अंक ऊपर 7,913.24 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 7.03 फीसदी बढ़त के साथ 175.03 पॉइंट ऊपर 2,663.68 पर बंद हुआ। वहीं,चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 1.67 फीसदी बढ़त के साथ 46.19 पॉइंट ऊपर 2,810.18 पर बंद हुआ।

अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार 7 फीसदी की उछाल

  • समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सभी 11 प्राइमरी एसएंडपी 500 सेक्टर्स में तेजी रही जबकि टेक्नोलोजी और युटिलिटीज में क्रमश: 8.78 फीसदी और 7.85 फीसदी की तेजी रही।
  • अमेरिकी राष्ट्ररपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा था कि अमेरिकियों को आगे शायद सबसे कठिन सप्ताह देखने को मिलेगा और कोविड-19 के कारण कई लोगों की मौत हो सकती है।
  • पिछले सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।
  • कोरोनावायरस ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया मेंकहर बरपाया है। अमेरिका में इस महामारी ने 10,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है जबकि इसके संक्रमण के मामले 3.67 लाख से अधिक हो गए हैं।

G20 देशों की अर्थव्यवस्था में आ सकती है गिरावट, भारत भी इसका हिस्सा

कोरोनावायरस संक्रमण और इसे रोकने की कोशिशों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है और मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने कहा है कि जी-20 देशों की अर्थव्यवस्था में 2020 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में गिरावट आ सकती है। गिरावट का का यह अनुमान इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि जी-20 दुनिया की सबसे बड़ी विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। भारत भी इस समूह का सदस्य है। दुनिया की दो-तिहाई से अधिक आबादी जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में रहती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोनावायरस की महामारी के कारण पड़ने वाले आर्थिक प्रभावों के तहत मांग में गिरावट आई है। आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है और दुनियाभर में शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है। मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया कि 2020 की पहली छमाही में वैश्विक अर्थव्यवस्था को इतना बड़ा झटका लगा है, जितना पहले कभी देखा नहीं गया।
अमेरिका और फ्रांस में बढ़ रही है बेरोजगारी
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और फ्रांस में बेरोजगारी बढ़ रही है, जबकि चीन में बेरोजगारी दर में अब स्थिरता आने लगी है। मूडीज फाइनेंशियल कंडीशन इंडिकेटर्स के मुताबिक अमेरिका में वित्तीय स्थिति खराब बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक पूरे जी-20 क्षेत्र में व्यापार घट रहा है। व्यापार घटने और आपूर्ति श्रृंखला खराब होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर वायरस का दिख रहा नकारात्मक प्रभाव और बढ़ जाएगा।

09:47 AM सेंसेक्स 1310.96 अंक ऊपर 28,901.91 पर और निफ्टी 180.20 पॉइंट ऊपर 8,434.00 पर कारोबार कर रहे हैं।

कोरोनावायरस संकट:लॉकडाउन से बिगड़ी अर्थव्यवस्था को सुधारने और मांग बढ़ाने के लिए एक और राहत पैकेज दे सकती है सरकार

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के बाद के बनने वाले हालातों पर पर नजर रख रही है। इसके अलावा सरकार लॉकडाउन का कारण गिरी अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए एक और राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है। इस दिशा में सरकार विचार कर रही है। हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।

09:24AM निफ्टी 50 के टॉप-5 लूजर और गेनर; अभी इसमें कोई लूजर नहीं है

09:24AM बीएसई सेंसेक्स 30 की सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 9.99% की बढ़त

09:15 AM सेंसेक्स 1253.54 अंक ऊपर 28,844.49 पर और निफ्टी 185.70 पॉइंट ऊपर 8,439.50 पर कारोबार कर रहे हैं।

सोमवार, 6 अप्रैल को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
The impact of the boom in US stock markets also showed on Indian markets, Sensex opened 1224 and Nifty opened up 362 points.


source https://www.bhaskar.com/business/news/bse-nse-sensex-today-stock-market-latest-update-april-7-share-market-trade-bse-nifty-sensex-live-news-updates-127124453.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments