कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं के समर्थन में रोशन किया गया लाल किला, कुतुब मीनार के सामने भी दीये जलाए

By anand raikwar - April 18, 2020

नई दिल्ली. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने शनिवार कोवर्ल्ड हेरिटेज डे पर भारत की ऐतिहासिक धरोहरों को रोशन किया और कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इन धरोहरों में दिल्ली का लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूंमकबरा, कोलकाता का मेटकाफहॉल, करेंसीबिल्डिंग और कूच बिहार पैलेस म्यूजियम शामिल हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इन इमारतों को रोशन कर कोरोना महामारी के खिलाफ दिन-रात काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की और कहा कि हम इस बीमारी से जीतेंगे।

दिल्ली: कुतुब मीनार

कुतुब मीनार को भी रोशन किया गया।
यहां मिट्टी के दीये जलाए गए।

दिल्ली: हुमायूं का मकबरा

हुमायूं के मकबरे पर एएसआई ने 41 दिनों के लॉकडाउन अवधि को प्रतीक मानकर 41 मोमबत्तियां 41 घंटे तक जलाईं।

कोलकाता:मेटकाफहॉल

कोलकाता स्थितमेटकाफ हॉल। इसे भी शनिवार शाम को रोशन किया गया।
मेटकाल्फ हॉल को शनिवार को अलग-अलग लाइटिंग से रोशन किया गया।

कोलकाता: कूच बिहार पैलेस म्यूजियम

कोरोना महामारी के खिलाफ एकजुटता के लिएकूच बिहार पैलेस म्यूजियम परभी लाइटिंग की गई।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने लाल किले के सामने मिट्टी के दीयों से लिखा- 'हम जीतेंगे'।


source /coronavirus/news/photos-fight-with-coronavirus-corona-virus-epidemic-a-message-from-red-fort-qutbminar-humayuns-tomb-archaeological-survey-of-india-127199035.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments