मोदी की शहीदों को श्रद्धांजलि- देश वीरों के साहस को हमेशा याद रखेगा, उनका शौर्य भारतीयों को प्रेरणा देता रहेगा

By anand raikwar - April 12, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार की 101वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘‘देश वीरों के साहस को हमेशा याद रखेगा। उनका शौर्य भारतीयों के लिए सालों तक प्रेरणा देता रहेगा।’’ मोदी ने इस मौके पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ‘‘जलियांवाला बाग में निर्दयता से मार दिए गए शहीदों को मैं नमन करता हूं। हम उनके साहस और बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनकी वीरता आने वाले सालों में भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी।’’ मोदी ने हाल ही में अपनी जलियांवाला बाग मेमोरियल यात्रा की फोटो भी शेयर की है।

अमृतसर में बैसाखी के मौके पर बाग में जमा हुए लोगों पर ब्रिट्रिश आर्मी के जनरल डायर के आदेश पर उसके सिपाहियों ने मशीन गन से गोलियां चला दी थी। बाग में जमा लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे। वे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो भारतीय नेता सत्य पाल और सैफुद्दीन किचलू को आजाद करने की मांग कर रहे थे।

हत्याकांड में एक हजार से ज्यादा की जान गई थी

जलियांवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 को हुआ था। हत्याकांड में करीब एक हजार से ज्यादा लोग शहीद हुए थे। वहीं, ब्रिट्रिश सरकार में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक, 379 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और महिलाएं भी थी। करीब 1200 लोग जख्मी हुए थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ब्रिट्रिश सरकार में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक, 379 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और महिलाएं भी थी। करीब 1200 लोग जख्मी हुए थे।


source /national/news/tribute-to-the-martyrs-of-modi-the-country-will-always-remember-the-courage-of-the-heroes-their-valor-will-continue-to-inspire-indians-127162623.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments