पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे मोदी; ट्वीट में कहा- जरूरतमंदों की मदद करें
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा का आज 40वां स्थापना दिवस है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्विटर पर सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामना और बधाई दी। साथ ही ये भी कहा कि कार्यकर्ता इस मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों की मदद करें और इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें। भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी।
मोदी ने कहा- देश कोविड-19 से लड़ रहा है
प्रधानमंत्री ने सोमवार सुबह कुछ ट्वीट किए। कहा, “भाजपा का स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश कोविड- 19 से लड़ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को कोविड- 19 से मुक्त करें।”
भाजपा का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश COVID-19 से लड़ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष @JPNadda जी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को COVID-19 से मुक्त करें। #BJPat40 pic.twitter.com/hvI6ZxNM4B
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2020
शाह और नड्डा ने भी बधाई दी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा, “भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है।” पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने कहा, “भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर मैं सभी कार्यकर्ताओं से कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने और हमारे स्वास्थ्य के लिए चौबीस घंटे और सातों दिन काम करने वालों का उत्साहवर्धन व आभार प्रकट करने का अनुरोध करता हूं। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हम जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं।”
भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) April 6, 2020
अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है। pic.twitter.com/Ngitb54jIQ
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/bjp-foundation-day-live-pm-narendra-modi-amit-shah-bjp-foundation-day-latest-news-updates-127118563.html

0 comments