कोरोना संक्रमण से 9 राज्यों में मंगलवार को 53 लोगों की जान गई, यह एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा

By anand raikwar - April 21, 2020

कोरोना संक्रमण से देश में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 53 मौतें हुईं। यह एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र और गुजरात में 19-19 मौतें हुई हैं। मध्यप्रदेश में चार लोगों ने दम तोड़ा। इसी तरह, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन लोगों की जान गई। आंध्रप्रदेश में दो, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक में एक-एक मरीज ने आखिरी सांस ली। इस तरह अब तक 650 लोगों की जान जा चुकी है।

इससे पहले देश में एक दिन में सबसे ज्यादा19 अप्रैल को 40 और 12अप्रैल को 39 लोगों ने दम तोड़ा था।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?

प्रदेश मौतें
महाराष्ट्र 251
गुजरात 90
मध्य प्रदेश 80
दिल्ली

47

राजस्थान 26
तेलंगाना 23
आंध्र प्रदेश 22
उत्तर प्रदेश 21
तमिलनाडु 18
कर्नाटक 17
पंजाब 16
पश्चिम बंगाल 15
जम्मू कश्मीर 05
हरियाणा 05
केरल 03
हिमाचल प्रदेश 02
चंडीगढ़ 02
झारखंड 03
असम 01
बिहार 02
मेघालय 01
ओडिशा 01
कुल 650

यह फोटो 16 अप्रैल का है। दिल्ली में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई थी। उसके रिश्तेदारों ने उसका अंतिम संस्कार किया। राजधानी में अब तक 47 मौतें हो चुकी हैं।

19अप्रैल को सबसे ज्यादा 40मौतें

तारीख मौतें
12 अप्रैल 39
13 अप्रैल 25
14 अप्रैल 33
13 अप्रैल 33
14 अप्रैल 33
15 अप्रैल 33
16 अप्रैल 33
17 अप्रैल 30
18 अप्रैल 37
19 अप्रैल 40
20 अप्रैल 33

टॉप-3 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर मौतें
मुंबई 151
पुणे 53
इंदौर 52


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो 21 अप्रैल का है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस वॉल पेंटिंग के जरिए साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश दिया जा रहा है। राज्य में मंगलवार को तीन लोगों की मौत हुईं। वहीं, संक्रमितों की संख्या 1300 से ज्यादा हो चुकी है।


source /coronavirus/news/corona-virus-covid-19-india-death-toll-day-wise-details-and-information-latest-updates-127219881.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments