भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 811 अंक और निफ्टी 244 पॉइंट लुढ़का; अमेरिकी बाजार भी 592 अंक गिरकर हुआ बंद

By anand raikwar - April 20, 2020

सप्ताह में आज कारोबार के दूसरे दिन बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 811.81 अंक नीचे और निफ्टी 244.90 पॉइंट नीचे खुला। इससे पहले सोमवार को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। 467.47 अंकों की मजबूद बढ़त के साथ खुलने के बाद भी सेंसेक्स बेहतर कारोबार नहीं कर पाया। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 59.28 अंक या 0.19% ऊपर 31,648.00 पर और निफ्टी 4.90 पॉइंट या 0.05% नीचे 9,261.85 का कारोबार किया था।

अमेरिकी, चीनी बाजार गिरावट के साथ बंद
सोमवार को भारतीय बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए, लेकिन अमेरिकी और चीनी बाजारों में गिरावट रही। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.44% फीसदी की गिरावट के साथ 592.05 अंक नीचे 23,650.40 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.03 फीसदी गिरावट के साथ 89.41 अंक नीचे 8,560.73 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.79 फीसदी गिरावट के साथ 51.40 पॉइंट नीचे2,823.16 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.96 फीसदी गिरावट के 27.38 पॉइंट नीचे 2,825.17 पर बंद हुआ। हालांकि, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा के बाजरों में भी बढ़त देखी गई।

कोरोनो से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18,539 हो गई है। इनमें 14,674 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 3,273 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 592 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 24,81,287 हो चुकी है। इनमें 1 लाख 70 हजार 436 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 6 लाख 46 हजार 854 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 42 हजार 514 हो चुकी है।

09:23 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट; सिर्फ सनफार्मा के शेयरों में बढ़त।

09:15 AMसेंसेक्स 773.20 अंक नीचे 30,859.44 पर और निफ्टी 234.30 पॉइंट नीचे 9,027.55 पर कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी, चीनी बाजार गिरावट के साथ बंद

अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.44% फीसदी की गिरावट के साथ 592.05 अंक नीचे 23,650.40 पर बंद हुआ।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Open market with heavy fall, Sensex fell 811 points and Nifty fell 244 points; US market also closed down by 592 points


source https://www.bhaskar.com/business/news/bse-nse-sensex-today-stock-market-latest-update-april-21-share-market-trade-bse-nifty-sensex-live-news-updates-127213494.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments