24 घंटे में 177 नए केस मिले; वाराणसी में 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, महाराष्ट्र से ट्रकों में आए मजदूरों को झांसी पुलिस ने वापस लौटाया

By anand raikwar - April 25, 2020

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है।वाराणसी मेंसात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शनिवार देर शाम बीएचयू से 95 सैंपल कीरिपोर्ट आई, इनमें 87 निगेटिव हैं। एक अन्य पॉजिटिवहै। 7 पुलिसकर्मियों में 1 उपनिरीक्षक, 3 हेड कांस्टेबल, 3 कांस्टेबल शामिल हैं। ये सभी सिगरा थाने की नगर निगम चौकी पर तैनात हैं। बताया गया कि सबसे पहलेचौकी इंचार्ज (उप निरीक्षक) कोखांसी और बुखार के लक्षण थे। इसके बाद संपर्क में रहने सेचौकी के कुछ और पुलिस कर्मी चपेट में आ गए। ये सभी एक साथ चौकी के ही बैरक में रहते हैं।

प्रदेश में बीते24 घंटेमें 177 नए कोरोना पॉजिटिवमिले।अब तक कुल 1793 संक्रमित हो गए। इनमें 1505एक्टिव केस हैं।27 लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक 1040 जमाती पॉजिटिव पाए गए।


झांसी: लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में फंसे यूपी के लाखों प्रवासी मजदूर वाहनों में छिपकर घर लौट रहे हैं। हैरत की बात है कि यह लोग2 स्टेट पार करके रविवार सुबह झांसी तक पहुंच गए। रास्ते में कई बार पुलिस चेकिंग मिली, लेकिन आगे जाने दिया।लंबा सफर तय करने के बाद जब वे एमपी-यूपी बॉर्डर पर पहुंचे तो झांसी पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया।

महाराष्ट्र से झांसी पहुंचे मजदूरों को रविवार सुबह वापस लौटा दिया गया। वे लोग अलग अलग गाड़ियों से पांच दिनों में झांसी से पहुंचे थे।
महाराष्ट्र से झांसी आए मजदूरों को रविवार सुबह वापस लौटा दिया गया। यह सभी लोग अलग-अलग गाड़ियों से पांच दिन में झांसी से पहुंचे थे।

आगरा:जिले में शनिवार को ताजगंज की 65 साल कीमहिला की मौत हो गई। वह एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। सांस की बीमारी थी। जिलाधिकारीप्रभु एन सिंह ने बताया कि महिला कोरोना संक्रमित थी।यह नौवीं मौत है। उधर, शनिवार को दूधिया और सब्जी विक्रेता समेत 23 और संक्रमित मिलने से जिले में कुल 371 केस हो गए। इस बीच आगरा में लॉकडाउन के दौरान लोग गाड़ियों से बाहर निकल रहे हैं।यहां के हालात दिनोंदिन खराब होते जा रहे हैं।

आगरा में लॉकडाउन के दौरान भी लोग गाडियों से बाहर निकल रहे हैं। ये लोग पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद मानने को तैयार नहीं हैं।
आगरा में लॉकडाउन के दौरान भी लोग बेवजह गाड़ियों से बाहर निकल रहे हैं। ये लोग पुलिस की सख्ती के बावजूद मानने को तैयार नहीं हैं।

मुजफ्फरनगर: जनपद में जानसठ इलाके के कवाल गांव की मस्जिद में क्वारैंटाइन किए गए दिल्ली के दो जमातीकोरोना संक्रमित पाए गए। खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम सैनी इसी गांव के रहने वाले हैं।गांव को चारों तरफसे सील कर दिया गया। सभी रास्तों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया।

अक्षय तृतीया के दौरान वाराणसी के घाटों पर स्नान के लिए यूं तो काफी भीड़ लगी रहती है लेकिन रविवार को यहां के घाटों पर सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन की वजह से घाटों पर एकदम बीरानी छायी रही।
अक्षय तृतीया के दौरान वाराणसी के घाटों पर स्नान के लिए यूं तो काफी भीड़ लगी रहती है लेकिन रविवार को यहां सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन की वजह से घाटों पर एकदम वीरानी छाई रही।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वाराणसी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने लोगों को सजा भी दी। यहां एसआई समेत सात पुलिसवाले शनिवार को संक्रमित पाए गए।


source /national/news/uttar-pradesh-up-coronavirus-cases-outbreak-live-lucknow-agra-noida-meerut-ghaziabad-varanasi-kanpur-bareilly-mathura-latest-today-news-127246717.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments