आर्मी के बाद अब नेवी में भी संक्रमण; आईएनएस आंग्रे के 21 नौसैनिक संक्रमित; ये सभी एक पॉजिटिव नाविक के संपर्क में आए थे

By anand raikwar - April 17, 2020

कोरोनावायरस ने भारतीय नौसेना को भी अपनी चपेट में ले लिया है। खबर है कि 21नौसैनिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को मुंबई के नेवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इतनी बड़ी तादाद मेंनौसेना में संक्रमण का पहला मामला है। हालांकि, नेवी की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है और न ही संख्या बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी नौसैनिक एक नाविक के संपर्क में आए थे, जिसका 7 अप्रैल को टेस्ट पॉजिटिव आयाथा।

मीडिया रिपोर्ट्स मेंबताया जा रहा है कि ये सभी नौसैनिक आईएनएस-आंग्रेकी आवासीय सुविधाओं में रह रहे थे। यह शिप वेस्टर्न नेवल कमांड के नेवल ऑपरेशन को लॉजिस्टिक्स और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट मुहैया कराता है। नौसेना के अफसर उन लोगों का पता लगा रहे हैं, जो संक्रमित नौसैनिकों के संपर्क में आए हैं। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि संक्रमित नौसैनिक ड्यूटी या फिर अन्य कामों से किन-किन जगहों पर गए थे।

आईएनएस आंग्रे को लॉकडाउन किया गया
आईएनएस आंग्रे को लॉकडाउन कर दिया गया है। सभी आवासीय ब्लॉक को क्वारैंटाइन कर दिया और इसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है। नेवी का कहना है कि शिप्स और सबमरीन पर कोई संक्रमण का केस सामने नहीं आया है।

आर्मी में 8 जवान कोरोना से संक्रमित
आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे ने 17 अप्रैल को बताया था कि सेना में कोरोना संक्रमण के 8 मामले सामने आए हैं। इनमें दो डॉक्टर और एक नर्स भी शामिल है। वहीं, हमारे जो जवान किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए, उन्हेंयूनिट में वापस लाया जा रहा है। हमने इसके लिए एक बेंगलुरु से जम्मू और दूसरी बेंगलुरु से गुवाहाटी, दो स्पेशल ट्रेनें निर्धारित की हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सभी नौसैनिक आईएनएस-आंग्रे पर सवार थे। यह शिप वेस्टर्न नेवल कमांड के ऑपरेशन में अहम भूमिक निभाता है। -फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/coronavirus/news/15-to-20-indian-navy-sailors-in-mumbai-test-positive-for-coronavirus-127193458.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments