फरीदाबाद में पुलिस ने जिस बांग्लादेशी को पकड़ा था, वो पॉजिटिव मिला; अब पूरी चौकी सील, 18 पुलिसवाले अंदर ही क्वारैंटाइन

By anand raikwar - April 12, 2020

हरियाणा में सोमवार तकसंक्रमित मरीजों का आंकड़ा 183 पहुंच चुका है। लॉकडाउन का आज 20 वां दिन है। इसे आगे बढ़ाने पर जल्द फैसला हो सकता है।सीएम मनोहर लाल खट्टर पहले ही स्थिति साफ कर चुके हैं कि लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। वहीं रविवार शाम को फरीदाबाद में एक पुलिस चौकी के 18 पुलिसकर्मी चौकी के अंदर ही क्वारैंटाइन हो गए। दरअसल इन पुलिस वालों ने दो दिन पहले ही एकबांग्लादेशी को पकड़ा था, जो पॉजिटिव निकला है। इसके बाद पुलिस चौकी को सील कर दिया गया है और सभी पुलिसकर्मी चौकी के अंदर ही हैं।

फरीदाबाद: संदिग्ध घूमते हुए पुलिसवालों ने बांग्लादेशी को पकड़ा था, उसेचौकी में रखा था

दोदिन पहले एक संदिग्ध फरीदाबाद कीचावला कॉलोनी में घूम रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। चावला पुलिस चौकी से पुलिसवाले आए और उसेपकड़कर ले गए। हिरासत में चौकी में ही रखा। उसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट मिला था। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल भेज दिया था। वहां से उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद से चौकी में तैनात 18 पुलिसकर्मी चौकी के अंदर हीक्वारैंटाइन हो गए हैं। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। चावला कॉलोनी को भी सील करने की तैयारी है।

हरियाणा में इस समय रोडवेज बसें पूरी तरह से बंद हैं। सभी बसों को रोडवेज डिपो में खड़ा किया गया है।

मोबाइल डिस्पेंसरी:रोडवेज की 500 बसों में चलेंगी, 211 टीमों का गठन
प्रदेश में सामान्य मरीजों के लिए 500 मोबाइल डिस्पेंसरियां चलाई जाएंगी। इसके लिए प्रदेश में 211 टीमों का गठन किया गया है।हरियाणा परिवहन की बसों का इसके लिए उपयोग किया जाएगा, क्योंकि वर्तमान में परिवहन की सेवाएं लॉकडाउन के कारण बंद है। इनमें 150 मिनी बसों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। हर बस में चालक और परिचालक की ड्यूटी लगाई जाएगी। हर गांव का शेड्यूल बनाया जा रहा है। पहले ग्रामीणों को सूचित किया जाएगा कि उनके गांव में मोबाइल डिस्पेंसरी कब पहुंच रही है, ताकि समय के अनुसार ग्रामीण दवाई ले सकें। सप्ताह में एक या दो बार यह मोबाइल डिस्पेंसरी गांव-गांव पहुंचेंगी।

करनाल: इलाज के दौरान संक्रमित हुए डॉक्टर और नर्स ठीक हुए

करनाल के कोरोना पॉजिटिव 3 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें डॉक्टर, नर्स और बिरचपुर का एक युवक है। तीनों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से छुट्टी देकर 14 दिन के होम क्वारैंटाइन पर भेजा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और नर्स पहले पॉजिटिव केस के संपर्क में आने से संक्रमित हो गए थे। अब इनकी दो रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं। इसलिए अस्पताल ने छुट्टी दी है। बिरचपुर का जो युवक कोरोना का पॉजिटिव मिला था, वह मलेशिया से आया था, उसे भी छुट्टी दे दी है।

जींद में बेवजह घर से बाहर निकले बाइक चालक के गले में फूल माला डालकर उसे लॉकडाउन का पालन करने के बारे में पुलिस ने समझाया।

हरियाणा में मुंह ढके बगैर बाहर निकले तो होगी कार्रवाई
हरियाणा में अब मुंह ढके बगैर यदि घर से बाहर निकले तो तत्काल कार्रवाई होगी। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में पुलिस को आदेश जारी कर दिए हैं। कोई भी व्यक्ति चाहे मास्क से मुंह ढके, या चुनरी, तौलिये, गमछे का भी इस्तेमाल कर सकता है। यदि बिना मुंह ढके पकड़ा गया तो पुलिस तत्काल कार्रवाई होगी। इससे पहले गुरुग्राम में मास्क लगाना अनिवार्य किया गया था।

राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 183, इसमें 116 जमाती
राज्य में कुल संक्रमित का आंकड़ा 183पहुंच गया। सबसे ज्यादा 45 मरीजों नूंह के हैं। गुरुग्राम में 32, पलवल में 29, फरीदाबाद में 32, पानीपत में 4, अम्बाला में 7, भिवानी में 2, कैथल में 2, सिरसा में 3, पंचकूला में 5, हिसार में 2, यमुनानगर में 3, झज्जर (बहादुरगढ़) में 1, रोहतक में 1, करनाल में 6, चरखी दादरी में 1, जींद में 2, कुरुक्षेत्र में 2, फतेहाबाद में 1 और सोनीपत में 3 पॉजिटिव मरीज सामने आया है। इन कुल संक्रमितों में से116 जमाती हैं। जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।

हिसार गौशाला में गरीबों व जरुरतमंदों के लिए भोजन तैयार करते हुए समाजसेवी संस्था के लोग।

11विदेशी 64 बाहरी राज्यों के संक्रमित
हरियाणा में मिले संक्रमित मरीजों में 11विदेशी और 64 बाहरी राज्यों के हैं। इनमें श्रीलंका से 6, नेपाल, बांग्लादेश, थाइलैंड, इंडोनेशिया व साउथ अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के 11, हिमाचल प्रदेश के 10, तमिलनाडु के 7, पचिश्म बंगाल के 4, केरला के 5, बिहार के 8, तेलंगाना के 2, आंध्र प्रदेश से 2, महाराष्ट्र के 6, जम्मू के 3, मध्यप्रदेश के 2 और पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक नागरिक संक्रमित है।

33मरीज ठीक होकर पहुंचे घर
अभी तक 33मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में ही हैं। यहां से 14 मरीज, पानीपत में 4, करनाल में 3, फरीदाबाद में 5, पंचकूला में 2, हिसार में 1, भिवानी में 1, अम्बाला में 1,सोनीपत में 1 और पलवल में 1 मरीज ठीक हुआ है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फरीदाबाद की चावला कॉलोनी के अंदर 18 पुलिसकर्मी क्वारैंटाइन किए गए हैं। चौकी में एक बांग्लादेशी को हिरासत में रखा गया था, जो जांच में पॉजिटिव मिला है।


source /national/news/coronavirus-haryana-lockdown-day-20-news-updates-live-karnal-rohtak-yamuna-nagar-rewari-panipat-latest-news-and-updates-127162634.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments