अब तक संक्रमण के 17296 मामले: एक दिन में सबसे ज्यादा 1580 संक्रमित बढ़े, इनमें 1046 महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के

By anand raikwar - April 19, 2020

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17296 हो गई है। 20 राज्यों में कुल 1580 संक्रमित बढ़े। यह एक दिन में नए मामलों का सबसे बढ़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले शनिवार को ही 1371 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को महाराष्ट्र (552), गुजरात (367) और राजस्थान (127) में ही 1046 नए मामले सामने आए।ये आंकड़ेcovid19india.orgऔर राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण केकुल 16 हजार 116 मामले सामने आए हैं। इनमें 13 हजार 295 का इलाज चल रहा है। 2302 ठीक हुए हैं, वहीं519 लोगों की मौत हुई है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
19 अप्रैल 1580
18 अप्रैल 1371
13 अप्रैल 1243
16अप्रैल 1061
14अप्रैल 1031

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 4200 507 223
दिल्ली 2003 290 45
तमिलनाडु 1477 411 15
मध्यप्रदेश 1407 131 72
राजस्थान 1431 205 22
गुजरात 1743 105 63
उत्तरप्रदेश 1099 127 17
तेलंगाना 858 186 21
आंध्रप्रदेश 647 65 17
केरल 401 270 3
कर्नाटक 390 114 16
जम्मू-कश्मीर 350 56 5
पश्चिम बंगाल 310 62 12
हरियाणा 250 112 5
पंजाब 244 37 16
बिहार 93 42 2
ओडिशा 61 24 1
उत्तराखंड 42 9 0
हिमाचल प्रदेश 39 16 2
असम 34 17 1
छत्तीसगढ़ 36 25 0
झारखंड 41 0 2
चंडीगढ़ 29 9 2
लद्दाख 18 14 0
अंडमान-निकोबार 15 11 0
मेघालय 11 0 1
गोवा 7 7 0
पुडुचेरी 7 4 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 16116 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें से 13295 का इलाज चल रहा है, 2302 ठीक हो चुके हैं। इसी दौरान 1324 की मौत हुई है।

6 राज्य, 1 केंद्र शासित प्रदेश के हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 1407:इंदौर में रविवार को 45 साल के थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनकी लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आई थीं। उनकी अस्पताल से छुट्‌टी होने वाली थी। यहां रविवार को पांच नए केस सामने आए।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 4200:मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य के ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले 26 जिलों में सोमवार से औद्योगिक कामकाज शुरू कर दिया जाएगा। इन जिलों में कोरोना के केस कम हैं। राज्य में कृषि से जुड़े किसी भी काम को भी नहीं रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 66 हजार 896 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 95% निगेटिव आए हैं। रविवार को यहां 552 नए मामले सामने आए।
  • राजस्थान, संक्रमित- 1431:रविवार को यहां 80 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमेंजोधपुर में 30, भरतपुर में 17, नागौर में 12, जयपुर में 7, सवाई माधोपुर में 4, बीकानेर, कोटा और झालावाड़ में 2-2, जबकि भीलवाड़ा, झुंझुनूं, जैसलमेर औरहनुमानगढ़ में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां रविवार को 80 नए मामले सामने आए।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 1099:कानपुर में प्रशासन ने तब्लीगी जमातियों के लिए अस्थाईजेल बनाईहै। इसमें उन लोगों को रखा जाएगा जो दिल्ली मरकज से लौटने के बाद छिपकर रहे हैं। उधर,राज्य में शनिवार रात संक्रमण के125मामलेआए। कुल संक्रमितों में से915का इलाज चल रहा है। 108ठीक हुए हैं, जबकि 14 की मौत हो चुकी है। रविवार को यहां 125 नए केस सामने आए।
  • बिहार, संक्रमित- 93:यहां रविवार को 55 साल के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह पहले संक्रमित मिले व्यक्ति के संपर्क में आया था। राज्य में अब तक 42 मरीज ठीक हो चुके हैं। 43 का इलाज चल रहा है। 2 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। रविवार को यहां 7 नए मामले सामने आए।
  • गुजरात, संक्रमित- 1743:यहां रविवार को 228 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में शनिवारशाम से अब तक 5 संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें से 4 मरीज अहमदाबाद के और एक सूरत का था। राज्य में शनिवार को 12 संक्रमितों की मौत हुई थी।राज्य में अब तक इस बीमारी से 58 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को यहां 367 मामले सामने आए।
  • दिल्ली, संक्रमित 2003:स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को बताया कि लोक नायक जयप्रकाश हाॅस्पिटल में रैपिड टेस्टिंग का ट्रायल पूरा हो गया है। अब लक्ष्य रखा गया है कि प्राप्त हुईं 42,000 टेस्टिंग किट का एक हफ्ते में इस्तेमाल कर लिया जाए। यहां शनिवार को 186 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। रविवार को यहां 110 मामले सामने आए।

गोवा कोरोना मुक्त हुआ

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार शाम को कहा कि राज्य में फिलहाल कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। सावंत के मुताबिक, जो 7 केस थे वो सभी इलाज के बाद अब स्वस्थ हैं। इन्हें क्वैरेंटाइन किया गया है। दूसरी तरफ, कोरोना महामारी की वजह से मजदूरों के एक से दूसरे राज्य में जाने पर रोक लगा दी गई है। गृह मंत्रालय ने मंत्री समूह की बैठक के बादइस पर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम जारी किया। इसमें कहा गयाहै कि जो जहां है, वहीं रहे। राज्य सरकारें मजदूरों को उनकीक्षमता और योग्यताके हिसाब से काम दें।प्रवासी मजदूरों कासमूह राज्य के अंदर ही अपने कार्य स्थलपर जाना चाहे तो उनकी स्क्रीनिंग की जाए,जिनमें बीमारी के लक्षण न हों उन्हें उनके कार्यस्थल ले जाया जाए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
coronavirus outbreak india live today news updates delhi kerala maharashtra rajasthan haryana cases novel corona covid-19 death toll


source /national/news/coronavirus-mumbai-delhi-coronavirus-news-coronavirus-outbreak-india-cases-live-updates-maharashtra-pune-madhya-pradesh-indore-rajasthan-uttar-pradesh-haryana-bihar-punjab-novel-corona-covid-19-death-toll-india-today-127205330.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments