अब तक संक्रमण के 15 हजार 724 मामले: शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 1370 नए मरीज मिले, 24 घंटे में रिकॉर्ड 423 संक्रमित ठीक हुए

By anand raikwar - April 18, 2020

देश में कोरोनावायरस के किसी एक दिन में सबसे ज्यादा 1370 मामले शनिवार को सामने आए। इसमें महाराष्ट्र में 328, गुजरात में 277, दिल्ली में 186,उत्तरप्रदेश में 125, राजस्थान मेें 122 नए मरीज मिले।एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 920 नए मरीज मिले थे। 16 अप्रैल को 1062, 15 अप्रैल को 882, 14 अप्रैल को 1035 और 13 अप्रैल को 1243 नए केस मिले थे। इधर, शनिवार को देश में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 724 हो गई है। अकेले महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3648 मामले सामने आ चुके हैं। यहां मृतकों की संख्या सबसे ज्यादा 211 है।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

अच्छी बात यह रही कि लगातार तीसरे दिनशनिवार को कोरोना के रिकॉर्ड 423 मरीज भी ठीक हुए। शुक्रवार को 304 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे, उससे एक दिन पहले 259 लोग ठीक होकर घऱ लौटे थे। इधर,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 14,792 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें से 12,289 का इलाज चल रहा है, 2015ठीक हो चुके हैं, जबकि488की मौत हुई है।

देश में संक्रमितों की ठीक होने की दर 14 फीसदी

केंद्र सरकार के मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शनिवार को बताया गया किदेश में अब तक 1991 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। यह कुल संक्रमितों का लगभग 14% है।मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश में इस बीमारी से मौत की दर 3.3% है। यानीहर 100 संक्रमितोंमें से 3 से 4 लोगों की मौत हो रही है। 0-45 साल की उम्र के मरीजोंमें मृत्यु दर 14.4%,45-60 साल की उम्र में 10.3% और60-75 साल के लोगों में 33.1% है।75 साल से अधिक उम्र के लोगों में यह दर 42.2% है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
13 अप्रैल 1242
16अप्रैल 1059
14अप्रैल 1033
15अप्रैल 881
10अप्रैल 871

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 3648 365 212
दिल्ली 1893 207 42
तमिलनाडु 1372 365 15
मध्यप्रदेश 1402 127 69
राजस्थान 1351 200 21
गुजरात 1376 93 53
उत्तरप्रदेश 974 108 15
तेलंगाना 809 187 18
आंध्रप्रदेश 603 42 16
केरल 399 257 3
कर्नाटक 384 104 14
जम्मू-कश्मीर 341 51 5
पश्चिम बंगाल 287 55 12
हरियाणा 227 100 4
पंजाब 234 31 16
बिहार 86 42 2
ओडिशा 61 24 1
उत्तराखंड 42 9 0
हिमाचल प्रदेश 39 12 2
असम 34 12 1
छत्तीसगढ़ 36 25 0
झारखंड 35 0 2
चंडीगढ़ 29 9 2
लद्दाख 18 14 0
अंडमान-निकोबार 14 11 0
मेघालय 11 0 1
गोवा 7 6 0
पुडुचेरी 7 1 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 14,792 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 12,289 का इलाज चल रहा है, 2015ठीक हो चुके हैं, जबकि488की मौत हुई है।

6 राज्य, 1 केंद्र शासित प्रदेश के हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 1402:यहां शनिवार को कोरोना के 92 नए मरीज मिले। अच्छी बात यह रही कि राज्यमें शनिवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। यहां मृतकों की संख्या 69 है। बीते 24 घंटे में 59 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 127 हो गई है।राज्य में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में कोरोना के मरीजों की संख्या892 है।
भाेपाल में घर-घर जाकर कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इस काम में आशा कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया है।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 3648:महाराष्ट्र में शनिवार को संक्रमण के328 मामले सामने आए। इनमें से मुंबई में184 औरपुणे में 78 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। शनिवार को राज्य में 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 211 हो गया।
मुंबई में लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क किनारे लगी आम आदमी की मूर्ति को मास्क पहना दिया गया।
  • राजस्थान, संक्रमित- 1351:राज्य में शनिवारको संक्रमण के 122 मामले आए। इसमें अजमेर में 3, बांसवाड़ा में 1, भरतपुर में 42, जयपुर में 25, जैसलमेर में 1, जोधपुर में 26, टोंक में 2, नागौर में 17 और कोटा में 4 नए मरीज मिले। शनिवार को2 मरीजों की मौत हो गई। जान गंवाने वाले दोनों संक्रमितों में से एक को किडनी की और दूसरे को डायबिटीज की गंभीर समस्या थी।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 974:शनिवार को राज्य में 125 नए केस सामने आए। अब तक राज्य में कोरोना के 108 मरीज ठीक हो चुके हैं।राज्य मेंकुल कोरोना संक्रमितों में से570 तब्लीगी जमात से हैं। ऐसे में जौनपुर डीएम ने ऐलान किया है, जो भी छिपे हुए जमातियों की जानकारी देगा, उसे 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 24,643 सैम्पल भेजे गए, जिनमें से 23,648 रिपोर्ट निगेटिव आईं। 146 रिपोर्ट आना बाकी है।
मास्क नहीं, तो राशन नहीं: प्रयागराज में एक दुकानदार अपनी दुकान पर नोटिस लगाते हुए। कई राज्यों में घर से निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।
  • बिहार, संक्रमित- 86:लॉकडाउन के दौरान लोगों को बाहर आने से रोकने में पुलिस औरप्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। नालंदा जिले में स्क्रीनिंग के लिए गई मेडिकल टीम को 32 जगह विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने टीम के साथ मारपीट भी की है। वहीं, मुंगेर के जमालपुर में 17 दिन से छिपकर रह रहे 7 जमाती पकड़े गए हैं।
यह तस्वीर बिहार के राघोपुर की है। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार के सदस्य और मेडिकल स्टाफ शव का अंतिम संस्कार करते हुए।
  • गुजरात, संक्रमित- 1376:राज्य में शनिवार को कोरोनासंक्रमण के 277 नए मरीजमिले। इनमें से अहमदाबाद में 143, सूरत 16, वडोदरा में 8, राजकोट और भावनगर में 2-2, जबकि आणंद और भरूचमें 1-1 व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। राज्य में शनिवार को 12 संक्रमितों की मौत हुई।यहां इस बीमारी से अब तक 53 लोग जान गंवा चुके हैं।
अहमदाबाद में मेडिकल टीम कोरोना संक्रमित को क्वारैंटाइन करने के बाद लौटते हुए। अलग-अलग राज्यों को अब तक 4 लाख 12 हजार 400 पीपीई किट भेजी गई हैं।
  • दिल्ली, संक्रमित- 1893:शनिवार को यहां 196 नए मामले सामने आए। कुल 134 लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 207 हो गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई है किअगले 2-3 दिनों में मामले कम होना शुरू हो जाएंगे।

कोरोना वॉरियर्स की मौत पर दिल्लीसरकार 1 करोड़ का मुआवजा देगी

दिल्ली कीकेजरीवाल सरकार कोरोना ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की संक्रमण सेमौत होने परउनके परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देगी। इसमें डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, शिक्षकऔर सिविल डिफेंस से जुड़े लोग शामिल हैं। पंजाब सरकार ने भी ऐसा ही फैसला लिया है। यहां भीड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अफसरों के परिवार को 50 लाख रुपए की मदद दी जाएगी।

सरकार ने कहा- अभी हवाई सेवा शुरू करने का फैसला नहीं

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शनिवार से टिकटों की बुकिंग शुरू की। कंपनी ने कहा है कि यात्री 4 मई से कुछ घरेलू और 1 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि,केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा किनागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। एयरलाइंस को यह सलाह दी गई है कि वे अपनी बुकिंग तभी खोलें, जब सरकार इस संबंध में कोई निर्णय कर ले।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मुंबई की झुग्गी बस्ती में एक सामाजिक संगठन की ओर से बांटे जा रहे खाने का इंतजार करते बच्चे। हालांकि, यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।


source https://www.bhaskar.com/national/news/so-far-15-thousand-724-cases-of-infection-1370-new-patients-were-found-in-a-day-on-saturday-a-record-423-infected-people-were-cured-in-24-hours-127199036.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments