गुजरात में कोरोना से 14 महीने के बच्चे की मौत, सभी अंग फेल हो गए थे; कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

By anand raikwar - April 07, 2020

कोरोना संक्रमण अब मासूमों की जान का दुश्मन भी बनता जा रहा है। गुजरात के जामनगर में कोरोना पीड़ित 14 महीने के बच्चे की मंगलवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 अप्रैल को उसका टेस्ट पॉजिटिव आया था। बच्चे के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। मंगलवार की शाम को उसने आखिरी सांस ली। बच्चे के माता-पिता मजदूर हैं और उत्तर प्रदेश सेहैं। प्रशासन का कहना है कि इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। यह जामनगर जिले कापहला कोरोना मामला है। उधर, देश में भी कोरोना की वजह से किसी बच्चे की पहली मौत है।

जामनगर प्रशासन अब इसके सोर्स का पता लगा रहा है। माता-पिता को आइसोलेशन में भेजा दिया गया है। इनमें भी किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। यह परिवार दारेद गांव में रहता है। जिसे अब पूरी तरह सील कर दिया गया है। इस मौत के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 16 पर पहुंच गया है। उधर,देश में मरने वालों की संख्या 171 हो गई है।यह आंकड़े अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारी किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार दोपहर तक 124 मौत की पुष्टि की है।

संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

राज्य मौतें
महाराष्ट्र 64
मध्यप्रदेश 21
गुजरात 16
तेलंगाना 12
दिल्ली

09

पंजाब

08

पश्चिम बंगाल 07
राजस्थान 06
तमिलनाडु 05
कर्नाटक 04
आंध्र प्रदेश 04
उत्तर प्रदेश 03
जम्मू-कश्मीर

03

हिमाचल 02
हरियाणा 02
केरल 02
बिहार 01
चंडीगढ़ 01
ओडिशा 01
कुल 171


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus India Death Toll | Novel Coronavirus Cases Deaths in Mumbai Pune Delhi Haryana Odisha Madhya Pradesh Uttar Pradesh Indore Today Latest Update: Corona Virus (COVID 19) India Death Toll Day Wise Details and Information


source https://www.bhaskar.com/coronavirus/news/corona-virus-covid-19-india-death-toll-day-wise-details-and-information-latest-updates-5-127129783.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments