कोरोनावायरस से राज्य में पहली मौत, बोकारो के गोमिया का था रहने वाला; संक्रमितों का कुल आंकड़ा हुआ 13

By anand raikwar - April 08, 2020

झारखंड में कोरोनावायरस से बुधवार देर रात एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। 75 वर्षीय मृतक बोकारो के गोमिया विधानसभा क्षेत्र के साड़म का रहनेवाला है। फिलहाल, प्रशासन मृतक की ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, गुरुवार सुबह प्रशासन की टीम मृतक के गांव पहुंची और उसके घर समेत आसपास के इलाकों को सैनिटाइज करने का काम जारी है। इस दौरान एसडीओ, बीडीओ, थानाप्रभारी सहित प्रशासन की टीम मौजूद है। कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। वहीं मृतक के गांव साड़म सहित पूरे बोकारो में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार पाठक ने बताया कि 75 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत खराब थी और उसे इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार पाठक ने बताया कि 75 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत खराब थी और उसे इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह मेडिकल टीम मृतक के घर भी जाएगी। इसके बाद उसके परिजन और रिश्तेदारों के सैंपल भी लिए जाएंगे। इनमें वे भी शामिल होंगे, जिनके संपर्क में मरीज आया था।

झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 13, नौ नए मामले आए सामने

बुधवार को झारखंड में कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए। इसमें 5 मरीज रांची के हैं, जबकि 4 बोकारो के। खास बात ये है कि ये सभी पहले मिल चुके पाॅजिटिव मरीजों के संपर्क में आए हुए लोग हैं। रांची में मिले 5 नए केस हिंदपीढ़ी क्षेत्र के हैं। ये सभी इस इलाके से मिली दूसरी पॉजिटिव महिला के परिवार के हैं। बोकारो में मिले 4 नए मरीज चंद्रपुरा प्रखंड के उसी तेलोगांव के हैं जहां से पहले एक महिला पॉजिटिव मिल चुकी है। इस तरह राज्य में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 7 मरीज रांची, 5 मरीज बोकारो और 1 हजारीबाग का है।

हिंदपीढ़ी के रहने वालेहैं 7कोरोना पॉजिटीव मरीज

रांची में मिले 5 नए मरीज अब तक रिम्स के ही आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इनमें महिला का पति भी था, जो किडनी का पेशेंट बताया जा रहा है। इन सभी को बुधवार रात करीब 10 बजे आइसोलेशन वार्ड से ट्रॉमा सेंटर स्थित कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलोगांव में पहले एक महिला पॉजिटिव मिली थी जो बांग्लादेश से लौटी थी। अब इसी गांव के 4 और लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये चारों गांव में ही बने क्वारेंटाइन सेंटर में थे, देर रात इन्हें बाकी लोगों से अलग कर दिया गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गुरुवार सुबह मेडिकल टीम मृतक के घर भी जाएगी। इसके बाद उसके परिजन और रिश्तेदारों के सैंपल भी लिए जाएंगे। वहीं, पूरे क्षेत्र को सेनिटाइज किया जा रहा है।


source /national/news/jharkhand-corona-virus-outbreak-live-total-covid-19-cases-in-ranchi-jamshedpur-dhanbad-hazaribagh-latest-news-and-updates-127137267.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments