संक्रमण के 492 केस और 9 मौतें; दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 1000 लोगों पर मामला दर्ज

By anand raikwar - March 23, 2020

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 492हो गई जबकि 9 लोगों की मौतहो चुकी हैं। केरल में में सबसे ज्यादा 95 मामलों की पुष्टि हुई। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां संक्रमितोंकी संख्या 89 हो गई। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 30 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा की है। पांच राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है। देश भर में लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू करवाने के लिए पुलिस सड़कों पर है। पुलिस बैरिकेडिंग कर सिर्फ जरूरी कामों के लिए लोगों को आने जाने की इजाजत दे रही है। दिल्ली में सोमवार को लॉकडाउन के पहले दिन इसका उल्लंघन करने 1012 लोगों परकेस दर्ज किए गएहैं।इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा है कि विदेश से लौटे लोगों की पहचान के लिए मेडिकल टीमें लोगों के घर जाकर उनकी जांच करेगी।

तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और ओडिशा ने कुछ शहरों को लॉकडाउन किया है। देश के 577 जिले इस दायरे में आते हैं। वहीं, महाराष्ट्र, पंजाब, पुडुचेरी और राजस्थान में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। मध्यप्रदेश के भोपाल और जबलपुर में सोमवार आधी रात से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

अपडेट्स:

  • नोएडा में मंगलवार सुबह तक लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 1995 गाड़ियों का चालान काटा गया और 96 एफआईआर दर्ज की गई।
  • दिल्ली के शाहिन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ धरना खत्म होने के बावजूद वहां बैठे कुछ लोगों को पुलिस ने मंगलवार सुबह हटाया। सोमवार को यहां पर किसी ने पेट्रोल बम भी फेंका था।
  • उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 100 बिस्तरों से ज्यादा वाले सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को 25% बिस्तर कोरोनावायरस पॉजिटिव या संदिग्धों के लिए रखने का निर्देश दिया।

लोग लॉकडाउन के बीच जरूरी चीजें खरीदने बाहर निकले

लॉकडाउन के बीच मंगलवार सुबह लोग पंजाब और उत्तर प्रदेश मेंजरूरी चीजें खरीदने बाहर निकले। कुछ लोगों ने कहा कि सरकार को जरूरी चीजें खरीदने के लिए समय तय करना चाहिए, जिससे लोगों को दिक्कत न हो। वहींकेंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि लॉकडाउन वालेस्थानोंपर इसका कड़ाई से पालन कराएं। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस बीच ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) और इसके सभी केंद्रों में ओपीडी सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गईं। मंगलवार रात 12 बजे सेदेश में सभी घरेलू उड़ानें बंद कर दी जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार कोदोबारा अपील की थीकि लॉकडाउन को लोग गंभीरता से लें।

पंजाब: अमृतसर में जरूरी चीजें खरीदने के लिए लोग बाहर निकल रहे हैं।

आंध्रप्रदेशमेंट्रैवेल हिस्ट्री छुपाने वालों की पहचान होगी

आंध्रप्रदेश सरकार ने ट्रैवेल हिस्ट्री छुपाने वाले लोगों की पहचान करने के लिए मुहिम शुरू की है। इसके तहत कर्मचारी घर-घर जाकर विदेशों से लौटे लोगों को पता लगाएंगे। राज्य में 2.5 लाख वॉलिंटियर्स को यह जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक वॉलिंटियर को औसतन 50 घर सौंपे गए हैं। इस तरह एक करोड़ 38 लाख घरों की स्क्रीनिंग होगी। इस कैम्पेन से सरकार को विदेश से लौटे 10 हजार लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी। बाहर से आए लोगों में अभी 140 में कोरोनावायरस के लक्षण सामने आए हैं। 9860 लोगों की पहचान होना बाकी है। यह लोग 10 फरवरी के बाद आने वालों में शामिल हैं। सरकार इस अभियान का दायरा बढ़ा रही है। इसके तहत वॉलिंटियर्स को प्रत्येक घर तक जाकर पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पटना में लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस प्रमुख स्थानों पर तैनात।


source /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-march-24th-2020-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127040140.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments