सभी 195 देशों में संक्रमण और 16,510 मौतें: वुहान में 6 दिन में एक नया मामला सामने आया, इटली में एक दिन में 601 लोगों की जान गई

By anand raikwar - March 23, 2020

बीजिंग. दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। इससे 16,510 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 लाख 78 हजार 842 संक्रमित हैं। वहीं, करीब 1 लाख 2 हजार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। चीन के सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर में छह दिनों में एक नया मामला सामने आया है। पांच दिनों तक यहां कोई केस सामने नहीं आया था। हालांकि, यहां सोमवार को सात लोगों की मौत हुई थी। वहीं, इटली में सोमवार को 601लोगों की जान गई है। इटली यूरोप का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस गेब्रियिसोस ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, हम इसकी ट्रैजेक्टरी को हदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले मामले से एक लाख तक पहुंचने में 67 दिन का समय लगा है। दो लाख पहुंचने में 11 दिन और 2 से 3 लाख पहुंचने में केवल चार दिन का समय लगा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने नए कोरोनोवायरस महामारी को स्पष्ट रूप से "तेज" कर दिया है, लेकिन कहा है कि हमले के बाद भी इसके प्रक्षेपवक्र को बदलना संभव था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस गैब्रेयेसिस।

इटली का लोंबार्डी सबसे ज्यादा प्रभावित
इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने सोमवार को बताया कियहां एक दिन में संक्रमण के 3780 नए मामले सामने आए हैं। इटली का लोम्बार्डीप्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। इटली पूरी तरह से लॉकडाउन है। देश के करीब 6 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं।

इटली से जर्मनी (हाले एयरपोर्ट) लाया गया कोरोना का एक मरीज।

मेलानिया ट्रम्प की भी कोरोना की जांच की गई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प ने भी कोरोनावायरस कीजांच करवाया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। पहली बार ट्रम्प ने पत्नी की जांच की पुष्टि की है। ट्रम्प, उपराष्ट्रपति माइक पेंस और सेकंड लेडी कैरेन पेंस की भी जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अमेरिका में संक्रमण के अब तक 43,734 मामले हो चुके हैं। 553 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन में 140 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 335 लोगों की मौत

ब्रिटेन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 335 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 967 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,650 हो गई है। ब्रिटेन में अब तक 83,945 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमें से 77,295 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 6650 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

लंदन में टावर ब्रिज के पास मास्क पहनकर घूम रहे लोग।

ये भी पढ़ें

लोगों ने पहले चेतावनी को नजरअंदाज किया, फिर आवाजाही ने कोरोना को बढ़ाया



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
इटली में लॉकडाउन के बाद बोल्गना शहर में सूनसान सड़क।


source https://www.bhaskar.com/international/news/195-countries-and-16510-deaths-1-new-case-came-up-in-6-days-in-wuhan-city-603-people-died-in-italy-on-monday-127038222.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments