बिडेन राष्ट्रपति बने तो भारत को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देंगे, पाकिस्तान से होने वाली आतंकी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

By anand raikwar - August 15, 2020

नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेट पार्टी ने पॉलिसी स्टेटमेंट जारी कर दिया। जो बिडेन उसके राष्ट्रपति और कमला हैरिस उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। पॉलिसी स्टेटमेंट का सीधा मतलब- सत्ता में आने के बाद अपनाई जाने वाली संभावित नीतियां होती हैं। डेमोक्रेट पार्टी ने साफ तौर पर कहा- भारत से बेहतर रिश्तों को उच्च प्राथमिकता दी जाएगी। दक्षिण एशिया में सीमा पार से होने वाली आतंकी हरकतों को सहन नहीं किया जाएगा।

बिना नाम लिए पाकिस्तान को चेतावनी
इस स्टेटमेंट में दक्षिण एशिया का प्रमुख तौर है। इस क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान दोनों आते हैं। अमेरिका ने बराक ओबामा के दौर में ही पाकिस्तान पर रुख सख्त कर लिया था। डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे बढ़ाया। अब डेमोक्रेट पार्टी ने बिडेन की नीतियों की तस्वीर भी साफ कर दी है। पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए साफ तौर पर कहा गया- सीमा पार आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत ने कई बार दुनिया के सामने सबूतों के साथ बताया कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है, उनकी मदद करता है।

चीन पर भी शिकंजा कसा जाएगा
इस दस्तावेज में चीन का नाम लिया गया है। इसमें कहा गया- हिंद महासागर को नीति बिल्कुल स्पष्ट रहेगी। नियम-कायदों का पालन करना होगा। चीन अपने पड़ोसियों को धमका नहीं सकेगा। भारत और अमेरिका मिलकर दुनिया के बड़े मुद्दे सुलझाने की कोशिश करेंगे।

भारतीय अमेरिकी कम्युनिटी का अपना महत्व है, इनके मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। दोनों दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं।

एच-1बी वीजा रिफॉर्म होंगे
भारत और अमेरिकी सरकारों के बीच कई बार एच-1बी वीजा को लेकर मतभेद होते रहे हैं। पहली बार किसी पार्टी ने इस पर नजरिया और नीति की झलक दी है। पॉलिसी स्टेटमेंट में कहा गया- हाई स्किल वाले एच-1बी वीजा होल्डर की नौकरियों और उनकी संख्या का ध्यान रखा जाएगा। उनके परिवारों को साथ रखने के बारे में नीतियां बनाई जाएंगी। हेट क्राइम्स के मामलों से निपटने के लिए एक अलग विंग बनाई जाएगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े ये खबरें भी पढ़ें:

1. जो बिडेन का बड़ा फैसला:कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं, अमेरिकी इतिहास में इस पद के लिए तीसरी महिला कैंडिडेट

2. शीर्ष अधिकारी का दावा- रूस बिडेन को, जबकि चीन और ईरान ट्रम्प को चुनाव जीतते नहीं देखना चाहते

3. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव:ट्रम्प ने कहा- नींद में रहने वाले बिडेन की जीत चाहता है चीन, उसकी ख्वाहिश हमारे देश पर हुकूमत करने की



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो 11 अगस्त की है। तब डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने अपनी पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। इस दौरान पार्टी के पॉलिसी स्टेटमेंट पर भी चर्चा हुई थी।


source https://www.bhaskar.com/international/news/us-president-election-2020-update-joe-biden-vs-donald-trump-kamala-devi-harris-india-vs-pakistan-news-127620354.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments