इनकम टैक्स रिटर्न भरने और आधार-पैन लिंक करने की तारीख 30 जून तक बढ़ी, निर्मला ने कहा- संकट में घिरे उद्योगों के लिए राहत पैकेज जल्द

By anand raikwar - March 24, 2020

नई दिल्ली. कोरोनावायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन के हालात हैं। सरकार ने लॉकडाउन की वजह से संकट में घिरे उद्योगों को राहत देने के लिए योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिकारियों से बात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। सीतारमण ने कहा कि आर्थिक पैकेज पर वित्त मंत्रालय काम कर रहा है और इसका ऐलान जल्द किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने आईटीआर रिटर्न भरने की तारीख 30 जून तक बढ़ा दी है।

राहत के लिए सरकार ऐलान

  • टीडीएस में देरी से पेमेंट करने पर लगने वाले ब्याज को 12% से घटाकर 9% कर दिया गया है।
  • वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए इनकम टैक्स फाइल करने के लिए आखिरी तरीख 30 जून तक बढ़ाई गई।
  • विवाद से विश्वास स्कीम को भी बढ़ाकर 30 जून तक किया गया। आधार पैन लिंक की भी तारीख बढ़ी।

संक्रमण के चलते मंदी की ओर अर्थव्यवस्था

कोरोनावायरस फैलने से पहले ही देश की अर्थव्यवस्था सुस्ती में जा चुकी थी, लेकिन कोरोनावायरस फैलने से अब इसके मंदी की ओर जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। इसके अलावा कई राज्यों में कर्फ्यू और करीब-करीब पूरे देश में लॉकडाउन जैसे हालात ने औद्यौगिक गतिविधियों को ठप कर दिया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोरोनावायरस के कारण वित्तमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया


source https://www.bhaskar.com/business/news/finance-minister-nirmala-sitharaman-economic-package-corona-virus-127040936.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments