कोरोनावायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बीच भारी गिरावट के साथ खुले बाजार, बीएसई 2442 अंक और निफ्टी 694 पॉइंट नीचे

By anand raikwar - March 22, 2020

मुंबई. कोरोनावायरस फैलने और देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन के बीच आज बाजार 2442 अंकों की गिरावट के साथ खुले। सुबह के कारोबार में बीएसई 27,473 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी 694 अंकों की गिरावट के साथ 8,051 पॉइंट पर है। डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे निचले स्तर पर पहुंचा। एक डॉलर के मुकाबले 76 रुपए के स्तर के नीचे।कोरोनावायरस बढ़ने के कारण रविवार को प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का एलान किया था। इसके बाद कई राज्यों ने 31 मार्च तक लॉकडाउन करने की घोषणा की है।

शुक्रवार को बाजार में तेजी रही थी
सरकार और आरबीआई द्वारा उठाए गए कदमों के कारण शुक्रवार को देश के बाजार बढ़त में बंद हुए थे। सेंसेक्स 1627.73 अंक की बढ़त के साथ 29,915.96 अंकों पर और निफ्टी 482.00 पॉइंट बढ़कर 8,749.70 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी। डाउ जोंस 913 अंकों की गिरावट के साथ 19,174 पर बंद हुआ था। इसी तरह नैस्डैक कंपोजिट 271 अंक गिरकर 6,879.52 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 104 अंक गिरकर 2,304.92 पॉइंट पर रहा।

तेल कंपनियों के शेयरों में 8.5% तक नुकसान
लॉकडाउन की वजह से पेट्रोल-डीजल की खपत घटेगी। इस डर से निवेशक तेल कंपनियों के शेयर बेच रहे हैं।

कंपनी शेयर में गिरावट
बीपीसीएल 8.41%
हिंदुस्तान पेट्रोलियम 6.43%
इंडियन ऑयल 4.23%


बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में 12% तक गिरावट

एक्सिस बैंक 12.72%
आईसीआईसीआई बैंक 11.80%
एसबीआई 6.99%
बैंक ऑफ बड़ौदा 6.17%
कोटक महिंद्रा बैंक 6.15%
पीएनबी 4.97%


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: March 22, Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates.


source https://www.bhaskar.com/business/news/bse-nse-sensex-today-stock-market-latest-update-march-22-share-market-trade-bse-nifty-sensex-live-news-updates-127034766.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments