स्पेन में 24 घंटे में 514 की मौत, संक्रमण के 6600 नए मामले सामने आए; इटली में 743 लोगों ने जान गंवाई
रोम/नई दिल्ली.दुनिया के 197 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। इससे 18,887 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 22 हजार 566 संक्रमित हैं। 1 लाख 8 हजार 388 मरीज ठीक भी हुए। वहीं, स्पेन में एक दिन में 514 लोग मारे गए, जबकि 6600 लोग संक्रमित हुए। उधर, इटली में 24 घंटे में 743 लोगों की मौत हुई। देश की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। दो दिनों के बाद देश में मौतों का आंकड़ा फिर से बढ़ गया है। इससे पहले सोमवार को 601 और रविवार को 650 लोगों की जान गई थी।
भारत में मंगलवार आधी रात से लॉकडाउन लगा दिया गया। देश के 1.3 अरब लोग अपने घरों में 21 दिन तक नजरबंद रहेंगे। इस दौरान जरूरी चीजों जैसे सब्जी, दूध और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। यहां अब तक संक्रमण के 536 मामले हो चुके हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हो गई है।
अमेरिका कोरोनोवायरस महामारी का केंद्र बन सकता है:डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अमेरिका कोरोनोवायरस महामारी का वैश्विक उप-केंद्र बन सकता है। जेनेवा में डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने कहा कि अमेरिका में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। यहां बुधवार सुबह तक 54,808 लोग संक्रमित हुए हैं। अमेरिका में संक्रमण का पहला मामला 21 जनवरी को वॉशिंगटन में सामने आया था। देश में अब तक704 लोगों की जान गई है। इनमें न्यूयॉर्क में 210, वॉशिंगटन में 123 और लूसियाना में 46 मौतें हुई हैं। सीएनएन के मुताबिक, 18 से 19 मार्च तक अमेरिका में संक्रमण के मामलों में एक दिन में 51% की वृद्धि हुई है। 4 मार्च से हर दिन संक्रमण में कम से कम 23% की वृद्धि हुई है।
फ्रांस में एक दिन में 240 लोगों की मौत
फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि देश में एक दिन में 240 लोग मारे गए हैं। अब तक कुल 1100 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 22304 लोग संक्रमित हुए हैं। इटली और स्पेन के बाद फ्रांस यूरोप में तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।
सबसे बड़ा लॉकडाउन भारत में, दुनियाभर के 230 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में, इनमें करीब 130 करोड़ भारतीय
कोरोनावायरस डेंगू और जीका से तीन गुना खतरनाक, वैज्ञानिकों ने बताया- क्यों नहीं खोज पा रहे इसका इलाज?
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-outbreak-china-italy-usa-live-updates-spain-germany-iran-france-plus-world-novel-corona-covid-19-cases-death-toll-today-127044421.html

0 comments