16 दिन में 14 की जान गई; आज श्रीनगर में 65 साल के मरीज ने दम तोड़ा; उसके संपर्क में आए 4 लोग भी संक्रमित

By anand raikwar - March 25, 2020

नई दिल्ली.देश में कोरोनावायरस का संक्रमण 25 राज्यों तक पहुंच चुका है। संक्रमितों का आंकड़ा 600पार कर गया। 16 दिन में 14 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर केश्रीनगर में 65 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को तमिलनाडु के मदुरै में (54 साल), मध्य प्रदेश के उज्जैन में (65 साल) और गुजरात के अहमदाबाद में (85 साल)तीन लोगों की जान गई। अहमदाबाद की महिला कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटी थी।

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव रोहित कंसल ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजश्रीनगर के हैदरपोरा में रहता था। उसके संपर्क में आए 4 अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वालेसंक्रमित ने 7 मार्च से 21 मार्चके बीच दिल्ली और सहारनपुर की यात्रा की, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। वह 7 से 9 मार्च तक निजामुद्दीन मस्जिद में रहा।

तमिलनाडु के मरीज कोलंबे समय से डायबिटीज और ब्ल्डप्रेशर की समस्या थी। तमिलनाडु में कोरोना से यह पहली मौत है। इससे पहले मंगलवार कोमहाराष्ट्र में एक संक्रमित की मौत हुई थी। यहां 63 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें भी पहले से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। अब तक जिन 11लोगों की जान गई है, उनमें से 8को शुगर या ब्लडप्रेशर की समस्या थी।

अब तक 50 से कम उम्र वाले केवल एक व्यक्ति की जान गई

सोमवार को बंगाल में 57 साल के अधेड़और हिमाचल में अमेरिका से लौटे निर्वासित तिब्बती की मौत हो गई। इससे पहले रविवार को मुंबई में 63 साल केएक मरीज की मौत हो गई थी। इसी दिनपटना में 38 वर्षीय मरीज सैफ की मौत हो गई। सैफ डायबिटीज का मरीजथा,उसकीकिडनी भी खराब थी। 50 से कम उम्र में मौत का यह पहला केस है। मुंगेर का रहने वाला सैफहाल ही में कतर से आया था। 20 मार्च को एम्स में भर्ती हुआ था।

महाराष्ट्र में मंगलवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां 63 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पहले से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। अब तक जिन 10 लोगों की जान गई है, उनमें से 7 को शुगर या ब्लडप्रेशर की समस्या थी।

महाराष्ट्र में तीन मौतें, तीनों मुंबई के मामले

महाराष्ट्र में पिछले आठ दिन में कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों मामले मुंबई के हैं। तीनों ने ही मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में दम तोड़ा। सबसे पहले 17 मार्च को 64 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हुई। 22 मार्च को 69 साल के कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत हुई। बाद में उसकी रिपोर्टपॉजिटिव आई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
India Coronavirus Deaths Toll Positive (COVID-19) Cases Today Latest News | Situation Update From Mumbai Pune Jaipur Bhopal Haryana Rajasthan Jharkhand


source /coronavirus/news/india-coronavirus-deaths-toll-positive-covid-19-cases-today-latest-news-mumbai-pune-jaipur-bhopal-haryana-rajasthan-jharkhand-127052443.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments