विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, 22 लोगों का इलाज चल रहा था

By anand raikwar - August 08, 2020

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार को एक होटल में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। होटल को कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां 22 मरीज भर्ती थे।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

कृष्णा जिले के डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर मोहम्मद इम्तियाज ने बताया कि हादसा तड़के करीब 5 बजे हुआ। पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।

विजयवाड़ा की जिस होटल में आग लगी, उसे कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर बनाया गया था।

6 अगस्त को अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में आग से 8 मरीजों की मौत हुई थी

गुजरात के अहमदाबाद के श्रेय कोविड अस्पताल में भी गुरुवार को आग लगी थी। इस हादसे में 8 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थे। आग अस्पताल के चौथी मंजिल पर लगी। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के ट्रस्टी भारत महंत और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है।

आंध्र प्रदेश संक्रमण के मामले में देश में तीसरे नंबर पर

संक्रमण के मामले में आंध्र प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। यहां 2.17 लाख कोरोना के केस आ चुके हैं। 85 हजार 486 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 लाख 29 हजार 615 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 हजार 939 मरीजों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

कोविड अस्पताल में आग से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...

1. आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से महिला के बालों में आग लगी, इसे बुझाने में 3 कर्मचारी भी झुलसे: ऑक्सीजन सिलेंडर से आग फैल गई और सब खाक हो गया

2. अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में आग लगी, 3 महिलाओं समेत 8 कोरोना मरीजों की मौत; पुलिस ने ट्रस्टी और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
7 killed in fire at Kovid-19 facility center in Vijayawada, Andhra Pradesh


source /national/news/andhra-pradesh-fire-breaks-out-at-a-hotel-covid-19-facility-in-vijayawada-127600725.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments