प्रदेश में भाजपा भी एक्टिव मोड में, आज आ सकती हैं वसुधरा राजे; सचिन पायलट की प्रेस वार्ता भी संभव

By anand raikwar - July 14, 2020

प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक पर भाजपा अपनी पूरी नजर रखे हुए है। अब बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पार्टी कार्यालय पहुंच सकती है। राजे की मौजूदगी मे ही पार्टी आगे की रणनीति पर विचार करेगी। वहीं, इससे पहले मंगलवार को पार्टी पूरे दिन वेट एंड वाच की स्थिति में नजर आई। जिसके बाद देर रात अचानकर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम माथुर भी भाजपा कार्यलय पहुंचे।

सूत्रों की माने तो भाजपा फिलहाल सचिन के रुख का इंतजार कर रही है। वहीं, इस मौके को खोना भी नहीं चाहती है। भाजपा नेता पल-पल की खबर अपने शीर्ष नेताओं तक पहुंचा रहे है। भाजपा नेताओं का कहना है कि आगे क्या होगा। ये केंद्र के नेताओं के निर्देश पर निरभर करेगा। भाजपा ने मंत्री मंडल विस्तार से पहले अशोक गहलोत के सामने बहुमत साबित करने की मांग की है। साथ ही अविश्वास प्रस्ताव के नियमों को देखकर भी रणनीति बनाई जा रही है।

सचिन भी कर सकते हैं प्रेस वार्ता
वहीं, बुधवार को सचिन पायलट भी साथी विधायकों के साथ प्रेसवार्ता कर सकते हैं। जिसमें वे जनता और प्रेस के सामने अपना रुख रख सकते हैं। साथ ही नई पार्टी बनाने की घोषणा भी कर सकते हैं।


देर रात कैबिनेट की बैठक हुई
अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत विधायकों को साधने में लगे हैं। पायलट को डिप्टी सीएम और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष से हटाए जाने के एक घंटे बाद गहलोत सामने आए और कहा कि इंतजार किया कि ईश्वर उन्हें (पायलट को) सद्बुद्धि दे, पर वे आज (मंगलवार को) भी नहीं आए। यह बयान विधायक दल की बैठक के बाद आया था। बैठक के बाद ही ऐहतियातन सभी विधायकों को बस से होटल भेज दिया गया। इसी होटल से सीएम मंत्रियों को लेकर अपने आवास पर पहुंचे, जहां अभी कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस दौरान विभागों को लेकर चर्चा की गई।

दो डिप्टी सीएम सहित 7 मंत्री और 15 संसदीय सचिव बनाने की संभावना
मंत्रिमंडल विस्तार चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पायलट के जगह अब दो डिप्टी सीएम नजर आएंगे। इसके अलावा 7 नए चेहरों को मंत्री बनने को मौका मिलेगा। साथ ही सरकार में 10 से 15 संसदीय सचिव भी बनाए जा सकते हैं।

जो विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे

कांग्रेस विधायक: सचिन पायलट, रमेश मीणा, इंद्राज गुर्जर, गजराज खटाना, राकेश पारीक, मुरारी मीणा, पीआर मीणा, सुरेश मोदी, भंवर लाल शर्मा, वेदप्रकाश सोलंकी, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, हरीश मीणा, बृजेन्द्र ओला, हेमाराम चौधरी, विश्वेन्द्र सिंह, अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह और गजेंद्र शक्तावत।

निर्दलीय विधायक: सुरेश टांक, ओम प्रकाश और खुशवीर सिंह जोजावर।

राजस्थान विधानसभा की मौजूदा स्थिति: कुल सीटें:200

पार्टी विधायकों की संख्या
कांग्रेस 107
भाजपा 72
निर्दलीय 13
आरएलपी 3
बीटीपी 2
लेफ्ट 2
आरएलडी 1

राजस्थान की विधानसभा में दलीय स्थिति को देखें तो कांग्रेस के पास 107 विधायकहैं।सरकार को 13 में से 10 निर्दलीय और एक राष्ट्रीय लोकदल के विधायक का भी समर्थन है। लिहाजा गहलोत के पास 118विधायकों का समर्थन है।उधर,भाजपा के पास 72 विधायक हैं।बहुमत जुटाने के लिए कम से कम 29 विधायक चाहिए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गहलोत सामने आए और कहा कि इंतजार किया कि ईश्वर उन्हें (पायलट को) सद्बुद्धि दे, पर वे नहीं आए।


source /national/news/rajasthan-political-news-live-updates-sachin-pilot-ashok-gehlot-congress-mla-vasundhara-raje-bjp-mla-meeting-today-127514839.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments