दोपहिया एंबुलेंस, इसमें पंखा और ऑक्सीजन सिलेंडर भी; गांव में रास्ता नहीं था तो नदी पार कर श्मशान घाट पहुंची अंतिम यात्रा

By anand raikwar - July 03, 2020

ये है दोपहिया एंबुलेंस। खासियत- इसमें पंखा, मेडिकल बॉक्स और एयर सरक्यूलेशन के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगा है। गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले उपेंद्र चौहान ने इसे बनाया है। खास बात यह है कि उन्हें दोपहिया एंबुलेंस बनाने के लिए राजस्थान के डूंगरपुर से ऑर्डर भी मिल गया है। उपेंद्र मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने इसकी कीमत उजागर नहीं की है।

उफ... ये बेबसी:नदी से होकरमुक्तिधाम पहुंचे लोग

उनाव कस्बे के सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिशोर पंडा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा को पहूज नदी के बीच कमर तक भरे पानी के बीच से लेकर जाना पड़ा और उसी रास्ते से घर आना पड़ा। दरअसल, उनाव में एक तो कस्बे के आसपास श्मशान घाट बनाने के बजाय तीन किमी दूर नरगढ़ की टोरिया पर बनाया गया है। दूसरी ओर यहां तक पहुंचने के लिए पहूज नदी पर रपटा भी नहीं बनाया गया। जबकि, इसकी मांग लंबे समय से चल रही है। ऐसे में लोगों को नदी के बीच से जाना पड़ता है।

ये गलत है... जोखिम में जान मत डालिए!

बीमोड़ से उंटारी रोड प्रखंड होकर बिहार के औरंगाबाद व रोहतास जिला को जोड़ने वाली पक्की सड़क पर गोदरमा के पास बने सालों पुराने नीची छलका पुल के 3 फीटऊपर से भेलवा नदी बह रही है। पानी के तेज बहाव में जान जोखिम में डालकर लोग दोपहिया और चारपहिया वाहन निकालरहे हैं। बीते सालों में इस तरह से गाड़ी निकालने के चलते 6 दोपहिया चालकों की जान जा चुकी है।

सोशल डिस्टेंसिंग के बिना हो रही परीक्षा

कोरोना संक्रमण के बाद भी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के पीजी सेमेस्टर-1 और 2 की परीक्षा हो रही है। परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने अपने चेहरे पर मास्क भी नहीं पहन रखा था। एक कमरे में लगभग सौ की संख्या में छात्रों ने परीक्षा दी। यह तो गलत है।

शहर की छतों को छूता हुआ निकल गयाटिड्‌डी दल

अलवर की एनईबी काॅलाेनी औरआस-पास क्षेत्र के ऊपर मंडराता 5 किमी लंबा और 3 किमी चौड़ा टिड्डी दल। कोटपूतली से अलवर होकर रैणी-राजगढ़ पहुंचा।दिन होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। करीब आधे घंटे तक ये टिड्डियां मकानों की छतों पर मंडराती दिखाई दी। कराेड़ाें टिड्डियाें काे देखकर शहर के लाेगाें में काैतूहल बना रहा। लोगाें ने टिड्डी दल के फोटो औरवीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूब गईबिंद टोली

पटना बांध और गंगा की धारा में बसी बिंद टोली में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पिछले साल के मुकाबले एक माह पहले बाढ़ का पानी आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग गंगा पाथवे पर परिवार के साथ शरण ले रहे हैं। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों के मुताबिक 2019 में 13 जुलाई को दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 46.19 मीटर, गांधी घाट पर 45.44 मीटर था। लेकिन, इस साल 3 जुलाई को ही दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 46.68 मीटर और गांधीघाट पर 45.87 मीटर मापा गया।

जल्द भर जाएगा जवाई नदी पर बना बांध

पाली में प्री-मानसून में औसत से अधिक बारिश हुई। इससे जवाई नदी पर बना बांध जल्दी ही भर जाएगा। इस बांध की भराव क्षमता 1260.40 एमसीएफटी है। अभी जवाई बांध का जलस्तर 20.60 फीट है।इस बार मौसम विभाग केअनुमान के अनुसार क्षेत्र में 96% से अधिक बरसात होगी। जवाई बांध में अभी सितंबर माह तक सप्लाई जितना पानी भरा है।

पूर्वी सिंहभूम में औसत से9% अधिक बारिश

मानसून का पहला महीना जमशेदपुर की पूर्वी सिंहभूम के लिए अच्छा रहा। यहां झमाझम बारिश हुई। यह जिला मानसून केपहले महीने में औसत से अधिक बारिश रिकाॅर्ड करने वाले 10 जिलों में शामिल हो गया है।पूर्वी सिंहभूम में कुल 265.5 एमएम बारिश हुई है, जाे इस महीने की औसत बारिश 242.8 एमएम से 9% अधिक है। यही नहीं, पिछले तीन वर्षों में जून की यह सबसे अधिक बारिश है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Two-wheeler ambulances built in Ahmedabad, including fan and oxygen cylinder; Datia - Last journey reached the cremation ground via the river if there was no way in the village


source https://www.bhaskar.com/local/gujarat/news/two-wheeler-ambulances-built-in-ahmedabad-including-fan-and-oxygen-cylinder-datia-last-journey-reached-the-cremation-ground-via-the-river-if-there-was-no-way-in-the-village-127476386.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments