गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी अमर दुबे एनकाउंटर में मारा गया; विकास का साला ज्ञानेंद्र मध्यप्रदेश के शहडोल से हिरासत में लिया गया

By anand raikwar - July 07, 2020

कानपुर शूटआउट के छठे दिन पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे के करीबीअमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हमीरपुर में अमर को मार गिराया। वह कानपुर के चौबेपुर के विकरू गांव में हुए शूटआउट में शामिल था और विकास का राइट हैंड कहा जाता था।पुलिस ने अमर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। दूसरी ओर विकास के साले ज्ञानेंद्र प्रकाश कोमध्यप्रदेश के शहडोल से हिरासत में लिया गया है।

अमर दुबे (बाएं) विकास दुबे के साथ। (फाइल फोटो)

एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने बताया कि एनकाउंटर आज तड़के हुआ। अमर के हमीरपुर में होने की सूचना पर एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची। अमर को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमर मारा गया।

कानपुर एनकाउंटर के बाद पुलिस ने विकास की गैंग में शामिल लोगों के फोटो जारी किए थे। इनमें अमर दुबे टॉप पर था।

विकास की तलाश में दबिश जारी, फरीदाबाद में देखा गया
कानपुर के विकरू गांव में 2 जुलाई को विकास दुबे गैंग ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी थी। हमले में 8 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें विकास और उसके साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। विकास अपने गुर्गों के साथ मंगलवार को फरीदाबाद के एक होटल में पहुंचा था। वह किसी और के जरिए पेमेंट करवाना चाहता था, लेकिन होटल के स्टाफ ने कहा कि पेमेंट करने वाले की आईडी देनी पड़ेगी।

विकास लंगड़ा कर चल रहा था, इसलिए आस-पास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने होटल पहुंचकर विकास के कुछ साथियों को पकड़ लिया, लेकिन विकास फरार हो गया। इसके बाद आस-पास के इलाकों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया। ऐसा शक है कि विकास के पास पर्सनल गाड़ी नहीं है, वह टैक्सी या ऑटो में मूवमेंट कर रहा है।

कानपुर शूटआउट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1.ग्राउंड रिपोर्ट: जहां 8 पुलिसवालों की हत्या हुई: विकास दुबे के घर से ही नहीं, आस-पास के 5-6 घरों से भी पुलिस टीम पर हुई थी फायरिंग; अब पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है

2.कानपुर पुलिस की रडार पर अब सहयोगी: विकास दुबे के लिए काम करने वाली दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार; 10 पुलिसवालों की चौबेपुर थाने में पोस्टिंग

3.मुठभेड़ से पहले गैंगस्टर ने पार्टी दी थी: 2 जून की रात विकास की शराब पार्टी में 20-25 गुर्गे शामिल हुए थे; 10 पुलिसवालों की चौबेपुर थाने में पोस्टिंग



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
एसटीएफ ने अमर को सरेंडर करने का मौका दिया था, लेकिन उसने फायरिंग कर दी।


source https://www.bhaskar.com/national/news/kanpur-encounter-case-amar-dubey-close-aide-of-history-sheeter-vikas-dubey-has-been-killed-in-an-encounter-127490615.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments