पिथौरागढ़ के मदकोट गांव में 3 लोगों की मौत, पास के गांव के 8 लोग लापता; रेस्क्यू जारी

By anand raikwar - July 19, 2020

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के मदकोट गांव में बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। पास के गांव के 8 लोग लापता हैं। पिथौरागढ़ के डीएम वी के जोगडांडे ने बताया कि रेस्क्यू टीम मौके पर है।

बादल फटने से मदकोट गांव में अचानक पहाड़ से मलबा बहकर आ गया और बाढ़ जैसे हालात हो गए। आस-पास के गांव भी इसकी चपेट में आ गए। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक भारी बारिश से मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

रविवार रात हुई तेज बारिश के बाद गोरी नदी में पानी बढ़ गया जो आस-पास के गांवों में घुस गया। मुनस्यारी में 5 घर बह गए। पिथौरागढ़ के डीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। सभी को कंपेनसेशन दिया जाएगा। 30 और घरों पर भी खतरा हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बादल फटने से पहाड़ों से मलबा बहकर आ गया, कई घर इसकी चपेट में आ गए।


source /national/news/cloud-burst-in-madkot-village-of-pithoragarh-3-people-lost-lives-127532692.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments