राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में पूर्ण छल्लेदार, जबकि शेष भारत में आंशिक ग्रहण दिखेगा

By anand raikwar - June 16, 2020

इस साल का पहला सूर्यग्रहण 21 जून रविवार काे हाेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से मंगलवार काे जारी जानकारी के मुताबिक, ग्रहण सुबह 9:16 बजे शुरू हाेगा। वलयाकार स्थिति सुबह 10.19 बजे शुरू हाेगी। यह दाेपहर 2.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद आंशिक स्थितिदाेपहर 3.04 बजे खत्म होगी।

इस वर्ष का दूसरा औरअंतिम सूर्यग्रहण 14 दिसंबरकाे हाेगा, जो पूर्ण हाेगा। उत्तरी राज्याें राजस्थान, हरियाणा औरउत्तराखंड में वलयाकार यानी पूर्ण छल्लेदार अवस्था देखी जा सकेगी। वहीं शेष देश में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा।

ग्रहण के वलय पथ वाली मुख्य जगहें

  • देहरादून
  • कुरुक्षेत्र
  • चमोली
  • जोशीमठ
  • सिरसा
  • सूरतगढ़
  • इन जगहाें पर वलयाकार ग्रहण के दाैरान चंद्रमा सूर्य काे करीब 98.6% तक ढक लेगा।


आंशिक ग्रहण वाले स्थान

आंशिकग्रहण की अधिकतम अवस्था के समय चंद्रमा सूर्य काे दिल्ली में 94%, गुवाहाटी में 80%, पटना में 78%, कोलकाता में 66%, मुंबई में 62%, पोर्ट ब्लेयर में 28% ढंकेगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
आंशिक ग्रहण की अधिकतम स्थिति के समय चंद्रमा सूर्य काे दिल्ली में 94% तक ढंकेगा। (प्रतीकात्मक)


source /national/news/on-june-21-you-will-witness-an-annular-solar-eclipse-which-will-show-a-ring-of-fire-during-the-eclipse-also-called-the-annulus-127418423.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments