मध्य प्रदेश की तीन सीटों के लिए मतदान शुरू, दोनों दलों की कोशिश पहले उनके विधायक मतदान कर दें

By anand raikwar - June 18, 2020

प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की कोशिश है कि पहले उनके विधायक मतदान कर दें। इसके लिए भाजपा विधायक करीब साढ़े आठ बजे ही विधानसभा परिसर में पहुंच गए थे। वहीं कांग्रेस विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले पर इकट्ठे होने के बाद विधानसभा परिसर पहुंच गए हैं। फिलहाल विधानसभा के गेट पर विधायकों की थर्मल सक्रीनिंग के बाद प्रतीक्षाकक्ष में बैठाया जा रहा है। यहां उनसे लिखित में उनकी और परिवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है।चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सौलंकी भाजपा प्रत्याशी है। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया मैदान में हैं।उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 3 सीटों पर चुनाव टाल दिए गए थे।

मतदान के लिए कांग्रेस विधायकों का श्यामला हिल्स स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर पहुंचना सुबह 8 बजे ही शुरू हो गया था। कांग्रेस के सभी विधायकों के नाश्ते की व्यवस्था यहां की गई थी। इसके बाद कांग्रेस के विधायक तीन बसों से विधानसभा के लिए रवाना हो गए। 8.55 पर कमलनाथ का काफिला बंगले से निकला है।

इधर, भाजपा विधायक भी साढ़े आठ बजे से विधानसभा में पहुंचने लगे थे। विधानसभा के गेट पर सभी विधायकों की थर्मल सक्रीनिंग की जा रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
श्यामला हिल्स अपने निवास से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ठीक 8.55 पर विधानसभा के लिए निकले।


source /national/news/rajya-sabha-election-2020-madhya-pradesh-bjp-congress-candidate-updates-jyotiraditya-scindia-sumer-solanki-and-digvijay-singh-and-phool-singh-baraiya-127425728.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments