देश के बुरे हालात के लिए ट्रम्प पर भड़के ओबामा, कहा- कोरोना जैसी अराजक आपदा से निपटने के प्रयास अनैतिक और दागदार

By anand raikwar - May 09, 2020

कोरोनावायरस की वजह से अमेरिका दुनिया का सबसे प्रभावित देश है।पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने महामारी की वजह से देश के बुरे हालात के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसेअराजक आपदा करारदिया।

ओबामा के पूर्व कर्मचारियों के साथ बातचीत का वीडियो कॉल लीक

अल जजीरा के मुताबिक, ओबामा के साथ शुक्रवार को हुई बातचीत का वेब कॉल लीक हो गया। इसका वीडियो सबसे पहले याहू न्यूज को मिला, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व कर्मचारियों से नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन का साथ देने का आग्रह किया।

हमारी लड़ाई कई चीजों के खिलाफ है: ओबामा

ओबामा ने कहा कि हम जिन चीजों के खिलाफ लड़ रहे हैं, वह है स्वार्थी, पिछड़ा, विभाजित होना और एक-दूसरे को दुश्मन के रूप में देखना। यह सब अमेरिकियों की जिंदगी में गहराई से शामिल होता जा रहा है। इसी वजह से वैश्विक संकट के लिए उठाए जा रहे कदम अनैतिक और दागदार है। यह अच्छी सरकारों के साथ भी बुरा होता। यह पूरी तरह से एक अराजक आपदा रही है।

अमेरिका में महामारी से अब तक 80 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है, जबकि 13 लाख 47 हजार संक्रमित हैं। कोरोना से निपटने में नाकाम रहने पर ट्रम्प प्रशासन की आलोचना की जा रही है। कहा जा रहा है कि राज्यों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
महामारी से निपटने में नाकाम रहने पर ट्रम्प की आलोचना हो रही है। (राष्ट्रपति ट्रम्प और पूर्व राष्ट्रपति बराक आबोमा फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/international/news/obama-hits-out-at-trumps-coronavirus-response-calling-it-an-absolute-chaotic-disaster-127287813.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments