जयपुर में कर्नल आशुतोष का अंतिम संस्कार हुआ, बड़े भाई और पत्नी ने दी मुखाग्नि; पंचकूला में मेजर अनुज की पार्थिव देह देख पत्नी बिलख पड़ीं

By anand raikwar - May 04, 2020

कर्नल आशुतोष शर्मा कामंगलवार को जयपुर में अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें पत्नी पल्लवी और बड़े भाई पीयूष ने मुखाग्नि दी।इससे पहले उन्हें मिलिट्रीस्टेशन मेंश्रद्धांजलि दी गई।

कर्नल आशुतोष को सैल्यूट करतीं पत्नी पल्लवी।

उधर, चंडीगढ़ में मेजर अनुज सूद की पार्थिव देह को आर्मी हॉस्पिटल से उनके पंचकूला स्थित घर ले जाया गया। वहां पत्नी आकृति बिलख पड़ीं। ताबूत में शव को काफी देर तक टकटकी लगा कर देखती रही। अनुज की मां भी ताबूत के पास काफी देर तक बैठी रहीं। शहीद की बहन हर्षिता सेना में कैप्टन हैं, वे भी घर पहुंचीं।वेकभी अपनी मां को तो कभी अपनी भाभी को संभाल रही थीं।

कैप्टन अनुज को नम आंखों से विदाई देतीं पत्नी आकृति।

2 मई को शहीद हुए थे

आशुतोष21 राष्ट्रीय राइफल्स में कमांडिंग अफसर थे। कश्मीर के हंदवाड़ा में घर में छिपेआतंकियों की सूचना मिलने पर आशुतोष ने घेराबंदी की।18 घंटे चली मुठभेड़ में वेअपने चार अन्य साथियों समेत2 मई को शहीद हो गए थे।

कर्नल आशुतोष की पत्नी ने यूनिफॉर्म ली तो आंखों में आंसू की जगह गर्व की मुस्कान थी

सेना के अधिकारियों ने आशुतोष का सामान और वर्दी पत्नी को सौंप दी। इस दौरान पल्लवी और बेटी तमन्ना के चेहरे पर गर्व की मुस्कान थी।

शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार को जयपुर पहुंचा तो हर आंखभर आई, गले रुंध गए। सेना के अधिकारियों ने आशुतोष का सामान और वर्दी पत्नी पल्लवी कोदी। नम आंखों के आशुतोष की यादों में गुंथे बड़े भाई पीयूष ने बताया कि आशु का तो पहला प्यार वर्दी थी। एक ही धुन किकंधे पर सितारे पहनना है। ग्रेजुएशन के बाद सेना में गए। आशु कहता था कि आईपीएस बनकर समाज के लिए बहुत कुछ करना है। वेतो बेटी को भी आईपीएस बनने के लिए प्रेरित करते थे। आशु तो तैयारी भी कर रहा था, लेकिन जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के कारण मौका नहीं मिल पाया। आशु के सपने को पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हम बेटी तमन्ना को आईपीएस बनाएंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Martyr Colonel Ashutosh Sharma Martyr Major Anuj Sood Last Rites Update | Jammu Kashmir Handwara Encounter News


source /local/rajasthan/jaipur/news/ashus-body-reached-jaipur-when-the-colonels-uniform-wife-took-it-to-the-airport-all-the-gum-faded-in-front-of-pride-127272581.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments