84 नए पॉजिटिव मिले; बांसवाड़ा में कोरोना योद्धाओं के लिए 400 महिलाएं रोज बना रही 3 हजार पीपीई किट, बिना पास के एक से दूसरे जिले में जा सकेंगे
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी 84 नए लोग पॉजिटिव मिले। इनमें उदयपुर में 40, जयपुर में 11, अजमेर में 6, पाली और चित्तौड़गढ़ में 5-5, राजसमंद और जालौर में 4-4, कोटा में 3, करौली और टोंक में 2-2, डूंगरपुर और नागौर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल पॉजटिव की संख्या 3898 पहुंच गई।
कोरोना योद्धाओं के लिए 400 महिलाएं रोज बना रही 3 हजार पीपीई किट
डूंगरपुर जिले मेंसागवाड़ा की न्यू जील रेन वियर कंपनीपीपीई किट तैयार कर रही है।पीपीई किट तैयार करने वाली यह राजस्थान में एक मात्र कंपनी है।यहां रोज 400 महिलाएं करीब 3 हजार किट तैयार करती हैं। ये किट इतनीसुरक्षित हैं कि इसमें से हवा भी पास नहीं हो सकती है। केंद्र सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय ने इन्हे एक लाख किट बनाने का ऑर्डर दिया है। पहलीपीपीई किट करीब चार दिन की मेहनत से तैयार की गई थी।
सीएम गहलोत ने कहा-अब एक से दूसरे जिले में जाने के लिए पास की जरूरत नहीं
लॉकडाउन फेज-3खत्म होने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी। अब एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए पास की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, यह छूट सुबह 7 से शाम 7 बजे तक मिलेगी। इस दौरान जिले की सीमा में भी बिना पास के कहीं भी आया और जाया जा सकेगा। कर्फ्यू वाले क्षेत्रों में यह छूट नहीं मिलेगी। अंतरजिला पास को लेकर जारी किए गए यह दिशा-निर्देश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।
कोरोना संदिग्ध मरीज ने अस्पताल के टॉयलेट में फांसी लगाकर दी जान
अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में सोमवार को एक कोरोना संदिग्ध मरीज ने फांसी लगाकर आत्म्हत्या कर ली। मरीज टॉयलेट में रस्सी से फांसी का फंदा बना कर उस पर झूल गया। वह उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। वह पिछले दो दिन से अस्पताल में भर्ती था। इस घटना से अस्पताल में भर्ती मरीज परेशान हैं।
राजस्थान: जयपुर में रामगंज के बाद शास्त्रीनगर में बढ़ रहे मरीज
जयपुर में सोमवार को 11 नए पॉजिटिव मिलने के साथ ही यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1234 पहुंच गया है। इसके साथ ही 59 लोगों की मौत भी हो चुकी है। पहले रामगंज में काफी अधिक पॉजिटिव केस सामने आ रहे थे लेकिन अब शास्त्री नगर में यह संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। एसएमएस में अब तक 30 से अधिक कोरोना वॉरियर्स पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बाॅय, लैब टैक्नीशियन, कम्प्यूटरकर्मी और सुरक्षाकर्मी तक हैं।
अजमेर से गए जायरीन मिल रहे हैं पॉजिटिव
अजमेर से कर्नाटक व असम पहुंचे जायरीन जांच में पॉजिटिव मिल रहे हैं। ये जायरीन बसों एवं अन्य साधनों के जरिए अपने प्रदेशों के लिए लौटे थे। अब उनकी वहां पर रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।
पुष्कर में पहला कोरोना पॉजिटिव, कर्फ्यू लगाया
देवनगर रोड स्थित पुष्कर एवं ग्राम पंचायत बांसेली की सरहद पर रहने वाला युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। युवक दो दिन पूर्व ही अपने भाई व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अहमदबाद से आया था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर युवक के परिवार के सभी 17 सदस्यों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रैफर कर घर को सीज कर दिया है। इसके साथ ही पूरी बस्ती की सीमा सील कर करीब एक किमीक्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया।
33 में से 31 जिलों में पहुंचा कोरोना
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1234 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 920 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 253, अजमेर में 226, टोंक में 142, चित्तौड़गढ़ में 141, नागौर में 123, भरतपुर में 116, उदयपुर में 173, बांसवाड़ा में 66, पाली में 67, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झालावाड़ में 47, झुंझुनूं में 42, भीलवाड़ा में 43, बीकानेर में 39, मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 22, धौलपुर में 21, अलवर में 20, चूरू में 17, राजसमंद में 20, हनुमानगढ़ में 11, सवाई माधोपुर में 10, डूंगरपुर में 11, सीकर में 9, जालौर में 12, करौली में 7, सिरोही, प्रतापगढ़ और बाड़मेर में 4-4 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। बारां में 3 संक्रमित मिला है। इसके साथ जोधपुर में बीएसएफ के 42 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं।
अब तक 108 लोगों की मौत
राजस्थान में कोरोना से अब तक 108 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर 59 (इनमें दो यूपी से), जोधपुर 17, कोटा 10, अजमेर 4, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नागौर, सीकर और भरतपुर में 2-2, बांसवाड़ा, करौली, प्रतापगढ़, अलवर, बीकानेर, सवाई माधोपुर, टोंक और चूरू में एक-एक की जान गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/rajasthan-coronavirus-latest-live-news-updates-jaipur-jodhpur-kota-ajmer-banswara-jhalawar-bhilwara-127290833.html

0 comments