अब तक 47.19 लाख संक्रमित और 3.13 लाख मौतें: नेपाल में पहली मौत हुई; ब्राजील पांचवा सबसे प्रभावित देश, यहां 2.33 लाख मरीज
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 47 लाख 19 हजार 812 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 18 लाख 11 हजार 611 ठीक हुएहैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 13 हजार 215 हो गया है। नेपाल में शनिवार को महामारी से पहली मौत हुई। यहां एक 29 साल की महिला की जान चली गई। उधर, अमेरिका, स्पेन, रूस और ब्रिटेन के बाद पांचवा सबसे ज्यादा प्रभावित दश ब्राजील हो गया है। यहां अब तक 2.33 लाख मरीज मिल चुके हैं।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
| देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 15,07,773 | 90,113 | 3,39,232 |
| स्पेन | 2,76,505 | 27,563 | 1,92,253 |
| रूस | 2,72,043 | 2,537 | 58,226 |
| ब्रिटेन | 2,40,161 | 34,466 | उपलब्ध नहीं |
| ब्राजील | 2,33,511 | 15,662 | 89,672 |
| इटली | 2,24,760 | 31,763 | 1,22,810 |
| फ्रांस | 1,79,365 | 27,625 | 61,066 |
| जर्मनी | 1,76,247 | 8,027 | 1,52,600 |
| तुर्की | 1,48,067 | 4,096 | 1,08,137 |
| ईरान | 1,18,392 | 6,937 | 93,147 |
ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।
ट्रम्प ने फिर चीन पर निशाना साधा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को ट्वीट किया- चीन की जनसंख्या हमसे ज्यादा होने के बावजूद भी वह डब्ल्यूएचओ, संयुक्त राष्ट्र और सबसे बुरी बात विश्व व्यापार संगठनको इतनी कम रकम क्यों देता है। यहां उन्हें कथित तौर पर विकासशील देश माना जाता है। उन्हें अमेरिका या किसी अन्य की तुलना में ज्यादा सहूलियतें दी जाती हैं। चीन से फैले इस महामारी से पहले हमारी अर्थव्यवस्था सबको पीछे छोड़ रही थी। हम किसी भी देश के मुकाबले अच्छे थे। हम एक बार फिर वहां होंगे और जल्दीहोंगे।
.....are therefore given massive advantages over The United States, and everyone else? Prior to the Plague floating in from China, our Economy was blowing everybody away, the best of any country, EVER. We will be there again, and soon!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 16, 2020
अमेरिका: एक दिन में 1237 जान गई
अमेरिका में 24 घंटे में 1237 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 90 हजार 113 हो गई है, जबकि संक्रमण के 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में शनिवार को 157 लोगों की मौत हुई है। छह दिनों से यहां मौतों की संख्या 200 के नीचे है। राज्य में अब तक 28 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

ब्रिटेन: 19 लोग गिरफ्तार
लंदन में शनिवार को लोगों ने लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी उल्लंघन किया। पुलिस ने इस दौरान 19 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक लोग लॉकडाउन के नियमों के खिलाफ हाइड पार्क में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान लोगों का एक समूह काफी नजदीक आ गया। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। 10 लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। ब्रिटेन में 13 मई से लॉकडाउन के नियमों में कुछ ढील देते हुए लोगों को पार्कों में जाने की इजाजत दी गई थी।

इजरायल: 2 नए मामले
इजरायल में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के केवल दो नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। यहां शनिवार से स्कूल दोबारा खोल दिए गए हैं। यहां संक्रमण के 16,608 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 268 लोगों की मौत हुई है। स्कूलों में कक्षाएं छोटे-छोटे समूहों में आयोजित की जा रही हैं। सभी छात्रों को परिजन के हस्ताक्षर वाला हेल्थ सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा। बच्चों को एक-दूसरे से 6.5 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी। 20 मई से लोगबीच पर जा सकेंगे। वहीं, 50 से ज्यादा लोगों के एक स्थान पर जमा होने पर पाबंदी जारी रहेगी।
जर्मनी: लोगों का प्रदर्शन
जर्मनी में लोग शनिवार को लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। खास बात ये है कि जर्मनी में ज्यादातर पाबंदियां हटाई जा चुकी हैं। चांसलर एंजेला मर्केल पहले ही कह चुकी हैं कि संक्रमण से बचने के लिए कुछ बंदिशें जारी रखना सरकार की मजबूरी है। यहां अब तक आठ हजार लोग मारे जा चुके हैं, जबकि एक लाख 76 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।
नेपाल: पहली मौत
नेपाल में शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि हाल में बच्चे को जन्म देने के कुछ समय बाद बीमार हुई एक महिला की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। महिला के नाक और गले के नमूनों का विश्लेषण करने के बाद पता चला कि उसकी मौत कोरोना से हुई है। 29 वर्षीय महिला ने छह मई को बच्चे को जन्म दिया था। अगले दिन मां और बच्चे दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उस समय मां और बच्चे दोनों स्वस्थ थे। देश में कोरोना के 281 मामले हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-outbreak-usa-russia-spain-brazil-china-italy-france-live-today-news-updates-world-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127310800.html

0 comments