अब तक 2880 पॉजिटिव, इनमें 1836 एक्टिव केस; प्रयागराज में कोरोना से पहली मौत, लखनऊ में 45 लोग डिस्चार्ज किए गए
उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात तक 118 नए कोरोना संक्रमितमिले। प्रदेश में अब तक2880 केस हो गए। इस बीच प्रयागराज में कोरोना से एक इंजीनियर की मंगलवार देर रात मौत हो गई, जबकि लखनऊ में एक साथ 45 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इधर,मशहूर शायर मुनव्वर राना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुजारिश की है कि शराब की तरहमीट की दुकानों को खोला जाए।
कोरोना अपडेट्स
प्रयागराज:लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मददगार बने लूकरगंज के इंजीनियर वीरेंद्र सिंह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हार गए। मंगलवार देर रात उन्होंने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। शहर में कोरोना से यह पहली मौत है। 6दिन पहले उनकी तबीयत खराब होने पर जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पहले कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था।
लखनऊ:राजधानी के लिए मंगलवार का दिन राहतभरा रहा। यहां एक साथ 45 लोग स्वस्थ होने परडिस्चार्ज किए गए। इनमें लखनऊ मेडिकल कॉलेज में 15 दिन पहले किए गए 35 मरीज भी शामिलहैं। लखनऊ के 14, सहारनपुर के 8, दिल्ली के 7, असम के 3 औरअण्डमान निकोबार का 1 और एकमरीज भी शामिल है।
वाराणसी:जिले में अब तक 68 कोरोना मरीज मिले हैं। अभी लखनऊ केजीएमयू से 154 जांच की रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार सुबह से ही पुलिस एक्टिव नजर आने लगी। तमाम आने-जाने वालों से जगह-जगह चेकिंग कर वजह पूछीजा रहीहै। राशन की दुकानें भी रोजमर्रा की तरह खुलने लगी हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 22 हॉटस्पॉट इलाकों में 6753 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। 33 हजार से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग इन इलाकों में हो चुकी है। 3 लोग संदिग्ध मिले हैं।
शायर मुनव्वर राना ने की मीट की दुकानें खोलने की अपील
लॉकडाउन के तीसरे फेजमें शराब की दुकानें खुलने के बाद अब नॉनवेज की चाहत रखने वालों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मशहूर शायर मुनव्वर राना ने मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ से गुजारिश की है कि मीट की दुकानों को खोला जाए।
राणा का ट्वीट-
योगी जी शराब पीने वालों को शराब पिलवाइए लेकिन हम लोगों को भी गोश्त खाने दीजिए।
— Munawwar Rana (@MunawwarRana) May 5, 2020
कम से कम इंसाफ़ का दामन ना छोड़ो हाथ से,
मैं नहीं कहता कि तुम मेरी तरफ़दारी करो।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/number-of-infected-patients-reached-2880-1836-cases-active-in-it-first-death-from-corona-in-prayagraj-45-patients-discharged-in-lucknow-127275897.html

0 comments