26 नए पॉजिटिव केस मिले, अब तक कुल 100 की मौत; कोटा में कोरोना के खौफ से अधेड़ तीसरी मंजिल से कूदा
राजस्थान में लॉकडाउन फेज-3 के पांचवें दिन शुक्रवार को कोरोना के 26 नए पॉजिटिव केससामने आए। इनमें कोटा में 8, जयपुर में 6, पाली में 5, उदयपुर, झालावाड़ और अजमेर में 2-2, अलवर में 1 संक्रमित मिला। प्रदेश मेंकुल संक्रमितों की संख्या 3453 पहुंच गई।वहीं, अजमेर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तकमौतों का आंकड़ा 100 पर पहुंच गया।
कोटा:अधेड़ को लगा कि वह कोरोना पॉजिटिव है, तीसरी मंजिल से कूद गया
कोरोना के खौफ के चलते कोटा के कैथूनीपोल थाना इलाका निवासी एक अधेड़ अपने मकान की तीसरी मंजिल की छत से कूदा गया। पुलिस नेएंबुलेंस से उसे एमबीएस अस्पताल भेजा। अधेड़ की बहन इंदिरा मार्केट में रहती है और वह पिछले दिनोंपॉजिटिव आई थी। वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। अधेड़ को लगा कि वह भी पॉजिटिव हो गया है। इसी गलतफहमी में गुरुवार को उसनेे आत्मघाती कदम उठा लिया।
गहलोत बोले-यहां कंपनियांलाने के लिए टास्क फाेर्सबनाएंगे
कोरोना की वजह से दुनिया के आक्रोश का सामना कर रहे चीन काे बड़ा झटका लग सकता है। 1,000 से अधिक दिग्गज कंपनियां अपनी उत्पादन यूनिट चीन से हटाकर भारत लाने की तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इन कंपनियों को राजस्थान लाने के लिए टास्क फोर्स बनाई जा रही है। सीएम ने गुरुवार को उद्योगपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आश्वासन दिया कि सरकार को उद्योगों की तकलीफ का अहसास है। उद्योगों को संबल देने के प्रयास दिए जाएंगे। गहलोत ने कहा कि कोरोना के कारण दुनियाभर के निवेशक भारत में संभावनाएं तलाश रहे हैं। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था जल्दी पटरी पर आएगी और श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। केंद्र सरकार एक बड़ा आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज दे, जिससे राज्यों के हालात सुधरे और उद्योगों को राहत मिल सके। अमेरिका समेत विभिन्न देशों में सरकारों ने आर्थिक पैकेज घोषित किया है। सीएम ने स्पष्ट किया कि किसी श्रमिक के पॉजिटिव पाए जाने पर उद्यमी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। गहलोत ने गृह विभाग के एसीएस को अन्तरराज्यीय सीमा सील होने से उद्योगपतियों औरश्रमिकों के आवागमन में हो रही दिक्कत को दूर करने के लिए भी कहा।
33 में से 31 जिलों में पहुंचा कोरोना
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1121(2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 889 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 231, अजमेर में 189, टोंक में 136, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर में 116-116, नागौर में 119, बांसवाड़ा में 66, पाली में 55, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झालावाड़ में 47, झुंझुनूं में 42, भीलवाड़ा में 39, बीकानेर में 38, उदयपुर में 22, दौसा में 21, धौलपुर में 21, अलवर में 19, चूरू में 14, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर औरडूंगरपुर में 9-9, सीकर में 8, राजसमंद में 7, प्रतापगढ़, करौली औरजालौर में4-4, बाड़मेर में 3, सिरोही और बारां में 1-1 संक्रमित मिला है। जोधपुर में बीएसएफ के 42 जवान भी संक्रमित हैं।
अब तक 100लोगों की मौत
राजस्थान में कोरोना से अब तक 100लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर 55(इनमें दो यूपी से), जोधपुर 16, कोटा 10, अजमेर 3, भीलवाड़ा,चित्तौड़गढ़, नागौर, सीकर औरभरतपुर में 2-2, करौली, प्रतापगढ़, अलवर, बीकानेर, सवाई माधोपुर और टोंक में एक-एक की जान गई।
जयपुर की 60 से अधिक कॉलोनियों में कर्फ्यू लगा
33 थाना इलाके में फैले कोरोना के कारण भट्टा बस्ती औरखोह नागोरियान इलाके में एक-एक जगह और कर्फ्यू लगाया गया है। पॉजिटिव मिलने के कारण भट्टा बस्ती इलाके में हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2 में लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन की तरफ जाने वाली रोड स्थित गेट से लेकर शबरी कानन पार्क की दीवार तक, सेक्टर 3 में न्यू जालूपुरा, भौमिया कच्ची बस्ती औरतिराहे बिहारी मस्जिद और खोह नागोरियान में शिकारियों की ढाणी में कोरोना आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है। मोती डूंगरी इलाके में मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बरकत मार्ग औरतिवाड़ी जी बाग सेकर्फ्यू हटा दिया गया।
जयपुर में अभी यहां लगा कर्फ्यू
खोह नागोरियान, मोती डूंगरी, सोढ़ाला, ब्रह्मपुरी में 5-5, बजाज नगर औरभट्टा बस्ती4-4,शास्त्री नगर, सदर, करधनी में3-3,आमेर, गलतागेट, मुहाना, लालकोठी, आदर्श नगर, मुरलीपुरा औरमालपुरा गेट में2-2,करणी विहार, सिन्धी कैम्प, नाहरगढ़, झोटवाड़ा, महेश नगर,ट्रांसपोर्ट नगर, प्रताप नगर, मालवीय नगर, गांधी नगर, सांगानेर, रामनगरिया, जालूपुराऔरसंजय सर्किल एक-एकजगह आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगाहै।
चित्तौड़गढ़: पॉजिटिव बेटे ने अकेले ही किया पिता का अंतिम संस्कार
निंबाहेड़ा के नया बाजार निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग का गुरुवार शाम उदयपुर के अशोक नगर गैस शवदाह गृह में अंतिम संस्कार हुआ। बेटे ने अकेले ही अंतिम संस्कार किया। इस परिवार के सभी 6 लोग कोरोना संक्रमित हैं,जो कोरोना केयर सेंटर में रह रहे हैं। बुजुर्ग आइसीयू में भर्ती थे। मौत के बाद उनके बेटे ने कहा कि मैं ही पिता को अंतिम विदाई दूंगा। उसकी भावना देखकर अस्पताल ने उसे इजाजत दे दी। बेटा पीपीई किट पहनकर अलग एंबुलेंस से मोक्षधाम पहुंचा। उसे शव के हाथ भी नहीं लगाने दिया गया। उसने कुछ फीट दूरी से पिता को नमन कर अंतिम विदाई दी।
सिरोही:प्रवासी लाया कोरोना, पहला मरीज मिला
ग्रीन जोन में शामिल सिरोही जिले में भी प्रवासी के जरिए कोरोना ने दस्तक दे दी।गुरुवार को सिरोही शहर से महज दो किलोमीटर दूर नवाखेड़ा में एक युवक पॉजिटिव मिला। युवक 6 दिन पहले ही अहमदाबाद से एक निजी बस में आया था, जिसमें जिले के अन्य गांवों के प्रवासी भी शामिल थे। उसके साथ उसका एक साथी भी था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। एहतियात के तौर पर उसे क्वारेंटाइन सेंटर में ही रखा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/coronavirus-in-rajasthan-live-updates-cases-latest-news-jaipur-jodhpur-kota-ajmer-chittorgarh-bharatpur-banswara-bhilwara-127282045.html

0 comments