12 घंटे में दो प्रवासी मजदूरों की सड़क हादसे में मौत, एक पैदल तो दूसरा साइकिल से हजारों किलोमीटर की सफर पर बिहार निकला था
कोरोना की वजह से पलायन कर रहे मजदूरों की मौतें थम नहीं रही हैं। पिछले 12 घंटे में सड़क के रास्ते अपने गांव निकले दो मजदूरों की मौत हुई। दोनों बिहार से थे। इनमें से एक पैदल जा रहा था तो दूसरा साइकिल से हजारों किलोमीटर दूर अपने गांव के लिए निकले थे। एक की मौत हरियाणा में दूसरे की उत्तर प्रदेश में हुई। दोनों ही हादसों में तेज गति कारों की चपेट में आने से मजदूरों की जान गई।
हरियाणा के अंबाला कैंट में मंगलवार की सुबह एक तेजी एसयूवी ने पैदल जा रहे दो मजदूरों को टक्कर मार दी। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसा कार के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ।
रायबरेली में पुलिस ने कार जब्त की
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मजदूर शिव कुमार दास (25) को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से अपने दोस्तों के साथ साइकिल से बिहार जा रहा था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार के चालक का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया, जिससे यह हादस हुआ। इस हादसे में कार का चालक भी घायल हुआ है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।
4 दिन पहले लखनऊ में हादसे का शिकार हुआ था एक मजदूर
दिल्ली से बिहार के पूर्वी चंपारण लौट रहे एक मजदूर की सगीर अंसारी (26) की शनिवार को लखनऊ में कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वह 5 मई को दिल्ली से अपने 6 साथियों के साथ बिहार रवाना हुआ था। पांच दिन के सफर के बाद ये मजदूर शनिवार को लखनऊ पहुंचा था। यहां वे सड़क के डिवाइडर पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर तोड़ते हुए सगीर को टक्कर मार दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /international/news/two-migrant-laborers-died-in-a-road-accident-in-12-hours-one-on-foot-and-the-other-traveled-thousands-of-kilometers-on-a-bicycle-to-bihar-127293843.html

0 comments