सैन फ्रांसिस्को से 118 भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट हैदराबाद पहुंची, अलग-अलग देशों से 6 विमान और आएंगे

By anand raikwar - May 10, 2020

कोरोना की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के मिशन वंदे भारत का आज पांचवां दिन है। पहली फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को से 118 भारतीयों को लेकर करीब 11 बजे हैदराबाद में लैंड हुई। अलग-अलग देशों से 6 फ्लाइट और आएंगी। इन फ्लाइट्स के लैंड होने का समय और किस फ्लाइट में कितने लोग आएंगे, ये जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

आज ये 6फ्लाइट और आएंगी

1. लंदन से दिल्ली-बेंगलुरु
2. ढाका से मुंबई
3. दुबई से कोच्चि
5. अबू धाबी से हैदराबाद
5. कुआलालंपुर से चेन्नई
6. बहरीन से कोझिकोड

खाड़ी देशों से केरल लौटे 5 लोग कोरोना पॉजिटिव
केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने रविवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए पजिटिव मामलों में तीन वे लोग हैं जो 7 मई को अबू धाबी से लौटे थे। वंदे भारत मिशन के तहत खाड़ी देशों से लौटे दो लोगपहले ही पॉजिटिव आ चुके हैं। मिशन के पहले दिन जो दो विमान केरल आए थे उनमें 9 बच्चों समेत 363 लोग थे।

वंदे भारत का दूसरा फेज 15 मई से शुरू होगा
वंदे भारत मिशन के तहत भारत लौट रहे लोगों को फ्लाइट का किराया और क्वारैंटाइन का खर्च खुद उठा रहे हैं। पहले फेज में 14 मई तक 12 देशों से 14 हजार 800 भारतीयों को लाने का प्लान है। मिशन का दूसरा फेज 15 मई से शुरू होगा। इस फेज में सेंट्रल एशिया और यूरोपीय देशों जैसे- कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, रूस, जर्मनी, स्पेन और थाईलैंड से भारतीयों को लाया जाएगा। इस मिशन में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छात्रों, बीमारों या फिर उन लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनके घर में किसी की मौत हो गई है या फिर कोई गंभीर रूप से बीमार है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ये तस्वीर दोहा की है, मिशन के तीसरे दिन वहां से 175 भारतीयों की वापसी हुई थी। वतन लौटने की खुशी में एक बच्ची तिरंगा थामे दिखी।


source /national/news/vande-bharat-mission-day-5-evacuation-of-indian-stranded-abroad-due-to-corona-lockdown-127290872.html

  • Share:

You Might Also Like

0 comments